बढ़त के बाद फिर से फिसला सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें क्या रहा आज 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। पिछले 4 दिनों से सोने में बढ़त जारी है। पिछले हफ्ते सोने में 750रुपए की बढ़त हुई, लेकिन एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और सोना 70 रुपए नीचे लुढ़क गया। बुधवार को सोने की कीमत में 70 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 31080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई और चांदी 170 रुपए के नुकसान से 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोना हुआ धड़ाम
पिछले 9 दिनों से सोने की कीमत में उछाल आ रहा था। सोना में पिछले 9 दिन में 900 रुपए की तेजी आ गई थी। लेकिन बुधवार को सोना 70 रुपए नीचे लुढ़क गया। आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर 31,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने में गिरावट दर्ज की गई।
वैश्विक स्तर पर सोना 0.85 प्रतिशत टूटकर 1,200.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 31080 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 30930 रुपए पर पहुंच गई। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी 170 रुपए टूटकर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि 8 ग्राम की गिन्नी की कीमत 100 रुपए के नुकसान से 24,500 रुपए पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications