Gold Rate: चांदी ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड, 13 दिन में लगाई 23663 रु की छलांग, सोना नई ऊंचाई पर
Gold Rate: चांदी ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड, सोना नई ऊंचाई पर
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Price ) नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। सोना जहां नई ऊंचाईयों पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत ने 19 सालों को रिकॉर्ड को तोड़ा दिया है। चांदी तेजी से 80000 रुपए प्रति किलोग्राम की ओर बढ़ रहा है। वहीं सोना 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जो सोने की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौरा अभी और जारी रहने की उम्मीद है।

सोना हुआ महंगा, अब तक के उच्चतम स्तर पर
सोने की कीमत में लगातार तेजी जारी है। 13 दिनों में सोने की कीमत लगभग 6700 रुपए के करीब बढ़ गई है। सोने ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुक्रवार को अंतिर कारोबारी दिन सोना 57 हजार के आंकड़े के करीब पहुंचने की तैयारी कर रहा है। देशभर के सर्राफा बाजारों शुक्रवार को सोना 340 रुपए की तेजी से साथ बढ़तक 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

चांदी ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड
जहां सोने की कीमत में तेजी का दौरा जारी है तो वहीं चांदी भी तेज रफ्तार से ऊपर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सोने के मुकाबले चांदी तीन गुनी रफ्तार से बढ़ा है। देश में चांदी ने 19 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। शुक्रवार को चांदी में 2391 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी आई और चांदी 76008 रुपए पर खुला। इसके बाद से चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। अगर पिछले 13 दिनों के कीमत पर नजर डाले तो चांदी की कीमत 23663 रुपए तक बढ़ गई है। इससे पहले साल 2011 में चांदी की कीमत 77,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंचा था। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया तो अब तक का सबसे हाई रेट है।

सर्राफा बाजार पर एक नजर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 7 अगस्त को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 56029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 51529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 42191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 2391 रुपए चढ़कर 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी का भाव 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया, जो अब तक का सबसे उच्चतम भाव है। वहीं सोने की कीमत 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 1.65 डॉलर की कमजोरी के साथ 2056.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 2,077.85 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि एक नया रिकॉर्ड स्तर है।












Click it and Unblock the Notifications