कमजोर मांग के चलते सोना हुआ सस्ता, चांदी में मामूली सुधार, जानें आज की कीमत

नई दिल्ली। सोने में गिरावट जारी है। कमजोर वैश्विस रूख और सुस्त मांग के चलते एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। आज सोना 5 रुपए टूटकर 30560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में मामूली सुधार रही। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की ओर से बढ़ी मांग के चलते चांदी 55 रुपए सुधरकर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Todays Gold Rate: Gold Price down by Rs 5 while silver increase by Rs 55, Here is the Reason.

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने कमजोर वैश्विक मांग के चलते सोने में ये गिरावट देखने को मिली है। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से भी मांग में सुस्ती रही, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30560 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30,410 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 1,211.10 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी की बात करें तो 55 रुपए के सुधार के साथ चांदी 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+