शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी चमका सोना, चांदी में बड़ी उछाल, जानिए आज क्या रहे दाम

चमका सोना,चांदी में बड़ी उछाल, जानिए आज क्या रहे दाम

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद भी सोने की कीमत में आज मामूली उछाल आई, जबकि चांदी की कीमत में भी उछाल आई। सोना जहां 30 रुपए महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते आज सोने की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला है। बुधवार को कारोबार खत्म होने पर सोना 30 रुपए की तेजी के साथ 32,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत में आज 100 रुपए की तेजी देखने को मिली और चांदी 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

 Todays Gold Price: Gold Price Up By Rs 30 whereas Silver up by Rs 100

औद्योगिक इकाईयों एवं सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान की वजह से चांदी में तेजी देखने को मिली। बुलियन ट्रेडर्स का मानना है कि मजबूत वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग ने सोने की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना उछलकर 1,286.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,500 रुपए रहा तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 25,200 रुपए पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 100 रुपए की मजबूती के साथ 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश 76000 रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+