GST रिटर्न दाखिल करने का आज आखिरी नहीं, सरकार कर चुकी है साफ कि नहीं बढ़ेगी तारीख

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने करीब 14 लाख इकाइयों से जल्द से जल्द जुलाई महीने का जीएसटी का अंतिम रिटर्न दाखिल करने को कहा है। सरकार ने इसकी आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तय की थी। इस तरह से आज जीएसटी रिटर्न दाखिल करने का आखिरी दिन है। अगर आप भी कोई व्यवसाय करते हैं और जीएसटी के दायरे में आते हैं तो जल्द से जल्द अपना जीएसटी का अंतिम रिटर्न दाखिल कर दें। सरकार यह पहले ही साफ कर चुकी है कि इस तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अगर आप समय पर अपना रिटर्न दाखिल करने से चूक गए तो आपको दिक्कत हो सकती है। आपको बता दें कि कुल 53 लाख इकाइयों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करना है और सोमवार शाम 7 बजे तक सिर्फ 39 लाख लोगों ने ही अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल किया था।

GST से जुड़े इस आदेश के बारे में जानते हैं आप?

इस तरह देखा जाए तो करीब 14 लाख इकाइयों का जीएसटी रिटर्न बकाया है। जिन इकाइयों ने अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उन्हें जीएसटी नेटवर्क की तरफ से मैसेज और ईमेल करके दो बार रिटर्न दाखिल करने को कहा भी जा चुका है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले में इकाइयों को पहले ही दो महीने का विस्तार दिया जा चुका है और अब जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए और अधिक समय नहीं दिया जाएगा।

जिन इकाइयों ने अभी तक जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है, वित्त मंत्रालय ने उन इकाइयों को जल्द से जल्द जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी है। अगर इकाइयां लापरवाही बरतते हुए जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करती हैं तो इससे खरीददार को आईटीसी की सुविधा लेने में दिक्कत आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+