आपके पास है कार और बाइक तो 1 अप्रैल से लगने वाली है चपत
बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें थर्ड पार्टी बीमे के प्रीमियम को 50 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।
नई दिल्ली। जल्द ही थर्ड पार्टी व्हीकल इंश्योरेंस महंगा हो सकता है। बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें थर्ड पार्टी बीमे के प्रीमियम को 50 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। ये भी पढ़ें- सपा के इस मुस्लिम उम्मीदवार को हर सच्चा हिंदुस्तानी करेगा सैल्यूट

हर साल होता है प्रीमियम में बदलाव
आपको बताते चलें कि प्राधिकरण की तरफ से हर साल ही प्रीमियम के रेट में बदलाव किया जाता है। दरअसल, प्रीमियट का रेट क्लेम किए गए इंश्योरेंस और बीमा कंपनियों को हुए नुकसान को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, अब घायल होने या मौत होने की स्थिति में अपर लिमिट कैप का फायदा भी नहीं लिया जा सकेगा। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। ये भी पढ़ें- घर में बेकार पड़ी चीज को दें किराए पर, करें तगड़ी कमाई, ये रहा तरीका

किन गाड़ियों पर बढ़ेगा प्रीमियम?
छोटी कारों यानी 1000 सीसी तक की गाड़ियों पर थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जो मौजूदा समय में 2055 रुपए सालाना है। प्रीमियम में बढ़ोत्तरी मध्यम श्रेणी की कारों (1000 सीसी- 1500 सीसी) और एसयूवी पर 50 फीसदी तक किए जाने का प्रस्ताव है। नए प्रस्ताव के अनुसार मध्यम श्रेणी की कारों के लिए प्रीमियम बढ़ाकर 3,355 रुपए तक देना चाहिए, जो मौजूदा समय में 2237 रुपए सालाना है। इसके अलावा इससे बड़ी कारों के प्रीमियम को मौजूदा के 6164 रुपए सालाना से बढ़ाकर 9246 रुपए सालाना कर देना चाहिए।

दो पहिया वाहनों के लिए है ये व्यवस्था
वहीं दूसरी ओर, दो पहिया वाहनों पर भी लगने वाले प्रीमियम को बढ़ाने की तैयारी की गई है। 75 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है, जबकि 75सीसी से अधिक के वाहनों पर प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा स्पोर्ट्स मोटरसाकिल (350सीसी से अधिक) के प्रीमियम को बढ़ाकर 1194 रुपए किए जाने के प्रस्ताव है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में यह प्रीमियम 796 रुपए है। ये भी पढ़ें- मिड डे मील के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस?
कानून के अनुसार यह जरूरी है कि हर वाहन का मालिक थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस ले। अगर आपकी गाड़ी से किसी की मौत, शारीरिक चोट या प्रॉपर्टी का नुकसान होता है, तो थर्ड पार्टी इन सबका भुगतान करती है। अभी तक यह नियम है कि किसी की मृत्यु होने या चोट लगने की स्थिति में कवर लिमिट नहीं बताई गई है। कोर्ट के द्वारा रकम पर फैसला होता है और फिर पूरा मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी को देना होता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications