घर में बेकार पड़ी चीज को दें किराए पर, करें तगड़ी कमाई, ये रहा तरीका
अगर आपके पास कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका आप बहुत ही कम इस्तेमाल करते हैं तो आप उन्हें किराए पर दे सकते हैं। इसमें कैमरा, हैडफोन से लेकर कपड़ों समेत कई अन्य चीजें किराए पर दी जा सकती हैं।
नई दिल्ली। कई बार लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कैमरा, हेडफोन या कुछ और खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसका अधिक इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में वह अक्सर यह भी सोचते हैं कि बेकार में इन महंगी चीजों में पैसे फंसा दिए। आपको बता दें, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अब ये सोचना बंद करिए। आपको भले ही लग रहा हो कि आपने इन चीजों में पैसे फंसा दिए, लेकिन ये चीजें ही आपको कमाई करके पैसे दे सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकता है ऐसा।

किराए पर दें अपनी चीजें
अगर आपके पास कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका आप बहुत ही कम इस्तेमाल करते हैं तो आप उन्हें किराए पर दे सकते हैं। इसमें आपका डिजिटल कैमरा, हैडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान ही नहीं बल्कि कपड़ों समेत कई अन्य चीजें किराए पर दी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे और कहां किराए पर दे सकते हैं आप अपने घर में पड़ा बेकार सामान। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो के धमाकों के बाद अब ट्राई सिर्फ 20 रुपए में देगा 1 जीबी हाई स्पीड वाई फाई इंटरनेट!

कैसे होता है ये काम
सबसे पहले तो आप जिस समाना को किराए पर देना चाहते हैं उसे किराए पर सामान लेने वाली वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होता है। इसके बाद आपके प्रोडक्ट को किराए पर लेने का इच्छुक व्यक्ति आपको फोन करता है और आप दोनों आपसी समझ से इसका किराया और समय तय करते हैं। कुछ मामलों में आप किराए पर सामान लेने वाले शख्स के साथ सिक्योरिटी अमाउंट और अपने सामान के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ शर्तों पर भी बात कर सकते हैं।

जस्ट फॉर रेंट
जस्ट फॉर रेंट (just4rent) पर आप प्रॉपर्टी से लेकर घर में पड़ा हर सामान किराए पर दे सकते हैं। यहां पर आप किराए पर सामान तो दे ही सकते हैं, साथ ही किराए पर सामान ले भी सकते हैं। इसके लिए आपको खुद को इस वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद आप कोई भी सामान वेबसाइट पर किराए पर देने के लिए लिस्ट कर सकते हैं। ये भी पढ़ें-

गो रेंट इट
गो रेंट इट (gorentit) पर कोई भी प्रोडक्ट किराए पर देने के लिए लिस्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप सर्विस को भी लिस्ट कर सकते हैं। इसके लिए भी वेबसाइट पर पहले खुद को रजिस्टर कराना जरूरी है। कई शहरों में gorentit के एजेंट भी हैं, जिनकी वजह से आपको कोई भी सामान किराए पर देने में आसानी होती है।

रेंटल वाला
रेंटल वाला (rentalwala) पर आप अपने सामान को लिस्ट करके किराए पर दे सकते हैं। इस वेबसाइट पर भी पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होता है और फिर उसके बाद आप अपना प्रोडक्ट लिस्ट कर के किराए पर दे सकते हैं। अगर आपका प्रोडक्ट किसी को पसंद आता है तो वह आपसे संपर्क करेगा। इसके बाद रेंट का अमाउंट और नियम व शर्तें तय कर के आप अपना प्रोडक्ट किराए पर दे सकते हैं। ये भी पढ़ें-

ध्यान रखें ये बातें
अगर आप इन वेबसाइट्स पर अपना प्रोडक्ट लिस्ट करने जा रहे हैं तो इससे पहले वेबसाइट के टर्म और कंडीशन अच्छे से पढ़ लें। इसके बाद जिस साइट पर आपको अपना प्रोडक्ट लिस्ट कराना अच्छा और सुरक्षित लगे उसी पर प्रोडक्ट लिस्ट करें। किसी भी प्रोडक्ट को किराए पर देने से पहले उससे जुड़े नियम व शर्तों के साथ-साथ सिक्योरिटी अमाउंट और किराए की राशि पर विस्तार में बात कर लें।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications