दुनिया की पहली 'Infinity Train', डीजल नहीं धरती की ताकत से पटरी पर दौड़ेगी, जानें खासियत
दुनिया की पहली 'Infinity Train', डीजल नहीं धरती की ताकत से पटरी पर दौड़ेगी, जानें खासियत
नई दिल्ली, 6 मार्च। जल्द ही पटरी पर ऐसी ट्रेन दौड़ने वाली हैं, जिसके लिए किसी ईंधन, डीजल या कोयले की जरूरत नहीं होगी, ब्लकि वो धरती की ताकत से पटरी पर रफ्तार भरेगी। ऑस्ट्रेलिया की एक खनन कंपनी ऐसी ट्रेन बनाने जा रही है, जो ईंधन से नहीं बल्कि धरती के गुरुत्वाकर्षण बस से पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन को इनफिनिटी ट्रेन ( Infinity Train) का नाम दिया गया है और ये अपने नाम की तरह ही अनंत समय तक पटरी पर दौड़ती रहेगी।

क्या है Infinity Train
एक ऐसी ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है, जो बिना किसी पारंपरिक ईंधन यानी, कोयला, डीजल या इलेक्ट्रॉनिक पावर के बजाए धरती की ताकत से चलेगी। यानी ये स्पेशल ट्रेन गुरुत्वाकर्षण (Gravity) से चल सकेगी। इस ट्रेन को ऑस्ट्रेलिया की एक खनन कंपनी बना रही है। यानी गुरुत्वाकर्षण की अनंत समय तक चलने वाली शक्ति से चलेगी। इसलिए इस ट्रेन को इनफिनिटी ट्रेन का नाम दिया गया है। इस ट्रेन को एडवांस्ड इंजीनियरिंग फर्म ने ट्रेन बनाने के लिए काम शुरू भी कर दिया है। फर्म ने प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। इनफिनिटी ट्रेन की मदद से न केवल पॉल्यूशन के साथ-साथ ट्रेन की रीफ्यूलिंग का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी तैयार कर रही है खास ट्रेन
ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी फोर्टेस्क्यू ने अब इस ट्रेन को बनाने का फैसला किया है। कंपनी का मकसद अब ऐसी ट्रेन का निर्माण करना है जो पटरी पर दौड़ते हुए चार्ज होती रहती हैं। ट्रेन में बैकअप के लिए बैटरी होगी, जो चार्ज होती रहेगी और ऊर्जा बचाएगी। इस बैटरी की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होगी। सबसे खास ये हैं कि इस बैटरी को चार्ज करने के लिए धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति की सबसे ज्यादा जरूरत होगी । इस प्रोजेक्ट के ज़रिये ज़ीरो एमिशन और कम खर्च में माल ढुलाई का अच्छा विकल्प तैयार करना है। कंपनी ने इसके लिए टेक्नॉलिजी की अग्रणी कंपनी विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग को खरीदकर इस तकनीक पर काम शुरू कर दिया है।

सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक ट्रेन
इस ट्रेन को लेकर सबकी काफी उम्मीद हैं। अपने तरह की ये पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी। इसे लेकर फोर्टेस्क्यू की सीईओ एलिज़ाबेथ गेन्स ने कहा कि इनफिनिटी ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर, सबसे बेहतरीन, सामर्थ्यवान इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी, जो जीरो पॉल्युशन पर काम करेगी। इस ट्रेन में डीज़ल का उपयोग बंद हो जाएगा। इस ट्रेन में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।









Click it and Unblock the Notifications