Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

10 रुपए का नकली सिक्का है अफवाह, यकीन नहीं तो खुद ही पढ़ लें

नई दिल्ली। देश में राजधानी समेत कई हिस्सों में 10 रुपए के नकली सिक्के चलने की अफवाह फैली हुई है। यह अफवाह फेसबुक की एक पोस्ट के बाद फैली है, जिसमें नकली सिक्के और असली सिक्के की तस्वीर दिखाते हुए उनमें अंतर बताया गया है।

ten rupee

नकली सिक्कों की यह अफवाह सिर्फ फेसबुक तक सीमित नहीं है, बल्कि वाट्सऐप पर भी लोग इसे शेयर कर रहे हैं। आगरा से बहुत से लोगों ने यह बताया कि उनके वाट्सऐप पर भी ऐसी अफवाह आ रही हैं।

आइए जानते हैं आखिर क्या सच है। जिस तस्वीर को शेयर करके यह भ्रम फैला जा रहा है वह नीचे दिखाई गई यही तस्वीर है।

सिक्के पर बनी लाइनें

सिक्के पर बनी लाइनें

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए गए पुराने सिक्कों पर 15 लाइनें बनी हैं, जबकि नए सिक्कों पर सिर्फ 10 लाइनें हैं। ये लाइनें भी लोगों को भ्रमित कर रही हैं। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक की तरफ से ही इन सिक्कों को भी जारी किया गया है। ये सिक्के नकली नहीं हैं।

रुपए का चिह्न

रुपए का चिह्न

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह को सच कहने का दावा करते हुए दूसरा तर्क यह दिया गया है कि असली सिक्के में रुपए के चिह्न के साथ 10 रुपए लिखा है, जबकि नकली सिक्के में रुपए का चिह्न नहीं है। नकली सिक्के में सिर्फ 10 रुपए लिखा हुआ है। बैंक के कुछ अधिकारियों से बात करके पता चला है कि यह सिर्फ एक अफवाह है।

भारत और INDIA

भारत और INDIA

दस रुपए के सिक्कों में भारत और INDIA पुराने सिक्कों में एक साथ लिखा हुआ है, जबकि नए सिक्कों में इसे अलग-अलग दिखाया गया है। इससे लोगों में असली-नकली का भ्रम फैल रहा है और लोग इन सिक्कों को लेने से मना कर रहे हैं।

हर किसी को हो रही परेशानी

हर किसी को हो रही परेशानी

जहां एक ओर असली-नकली के भ्रम के चलते बाजार, ऑटो, बस आदि में इन सिक्कों को लेने से लोग मना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिन लोगों के पास सिक्के हैं वो भी डर रहे हैं कि ये हमारे सिक्के नकली तो नहीं। आपको एक बार फिर बता दें कि कोई भी सिक्का नकली नहीं है। दोनों ही सिक्के रिजर्व बैंक ने जारी किए हैं, सिर्फ इनमें कुछ अंतर हैं।

सिक्का न लेने पर हो सकती है सजा

सिक्का न लेने पर हो सकती है सजा

जब असली-नकली सिक्के पर एक बैंक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि न तो रिजर्व बैंक और न ही सरकार ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी किया है कि कौन सा सिक्का असली है और कौन सा नकली। अगर कोई 10 का सिक्का लेने से मना करता है तो इसके लिए उसे सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान का मामला दर्ज किया जा सकता है। मध्य प्रदेश के मुरैना में तो पुलिस ने ऐसी शिकायतें मिलने के बाद सादे कपड़ों में कुछ पुलिस वालों को भी तैनात कर दिया, जो इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों पर नजर रख रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+