रिलायंस जियो से भी सस्ता, यह कंपनी दे रही है 11 रु. में 4G इंटरनेट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से ही देश की टेलीकॉम कंपनियों में हलचल मची है। टेलीकॉम कंपनियों एक दूसरों को पछाड़ने के लिए बेहतर प्लान पर प्लान लेकर आ रही है। ऐसे में टेलीनॉर इंडिया ने भी अप ने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर लांच किया है। BSNL का जबरदस्त ऑफर: सिर्फ 9 रुपये में इस्तेमाल करें अनलिमिटेड इंटरनेट

telenor

11 रु. में 4G इंटरनेट

टेलीनॉर इंडिया ने लगभग सभी सर्किल्स में 4जी सर्विस शुरू कर दी है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को न केवल 11 रुपए में 4जी डेटा दे रही है, बल्कि 152 रुपए में तीन महीने के लिए 4जी इंटरनेट का बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।

ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए BSNL और वोडाफोन ने मिलाया हाथ

टेलीनॉर इंडिया ने ईस्ट यूपी समेत बिहार-झारखंड में अपना सुपर सेवर 4जी पैक लांच किया है। इस पैक के तहत वो अपने ग्राहकों को 11 रुपए में 4जी इंटरनेट की सुविधा दे रही है। इस पैक में आप 11 रुपए में 1 दिन के लिए 100 एमबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

telenor 2

नए ग्राहकों के लिए प्लान

टेलीनॉर ने नए ग्राहकों के लिए बी बेहतरीन प्लान लॉच किया है। इस प्लान के तहत आप केवल 152 रुपए चुकाकर 500MB इंटरनेट प्रति महीने अगले 3 महीनों तक इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस प्लान को लेने के बाद आपको फ्री टॉकटाइम के साथ-साथ किफाइती दरों पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के तहत आप 25 पैसे प्रति मिनट लोकल और 30 पैसे प्रति मिनट कॉलिंग की भी सुविधा पा सकेंगे।

खुशखबरी: रिलायंस अब जियो सिम वाले हैंडसेट्स का कराएगी इंश्योरेंस

इस ऑफर के अ लावा कंपनी आपके लिए कई शानदार ऑफर लेकर आई है। जैसे 97 रुपए में 1 जीबी 4जी प्लान, 47 रुपए में 4 दिनों के लिए 500MB 4G डेटा प्लान, 97 रुपए में 28 दिन के लिए 1GB 4G डेटा प्लान। इस प्लान में आप 4जी इंटरनेट के साथ- साथ 25 पैसे प्रति मिनट लोकल और 30 पैसे प्रति मिनट एसटीडी कॉल भी कर सकेंगे।

कहां-कहां मिलेगा प्लान

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना : विजाग, विजयवाड़ा, एलुरु,
गुजरात : आनंद
महाराष्ट्र व गोवा : अमरावती
पूर्वी उत्तर प्रदेश : वाराणसी और लखनऊ
प. उत्तर प्रदेश : आगरा, देहरादून, मसूरी
बिहार और झारखंड : रांची, धनबाद और हाजीपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+