एयरटेल की महिला कर्मियों के लिए 22 हफ्तों का मैटरनिटी लीव
नई दिल्ली। प्रबंधन के सभी स्तरों पर स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने के लिए दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी महिला कर्मचारियों का मैटरनिटी लीव 12 सप्ताह से बढ़ाकर 22 सप्ताह कर लिया है।

कंपनी के गुड़गांव कार्यालय में बच्चों के लिए आधुनिक देखभाल सुविधा (डे केयर) भी है। एयरटेल ने कहा कि इन फैसलों का लक्ष्य है कर्मचारियों को माता-पिता की भूमिका और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन स्थापित करने में पर्याप्त मदद करना।
संशोधित नीति में 22 सप्ताह बाद वापस लौटने पर पहले की तरह या उसी तरह का काम फिर से देने के प्रति भी प्रतिबद्धता दोहराई गई है।
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से भी भी प्राइवेट सेक्टर में काम कर रही महिलाओं की मैटरनिटी लीव को 12 हफ्तों से बढ़ाकर 22 हफ्तों का प्रावधान किया गया है। यह प्रस्ताव पिछले वर्ष सरकार की ओर से आया था।












Click it and Unblock the Notifications