टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स करने जा रही है बंपर भर्ती, 18000 को मिल सकती है नौकरी
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तमिलनाडु में बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी 18000 कर्मचारियों की भर्ती कर सकती है।

मंदी की आहट की संभावनाओं के बीच कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। इस बीच टाटा बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर का बिजनेस बढ़ाने जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप तमिलनाडु के कृष्णागिरी में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जमीन की तलाश कर रही है और यहां पर 15000 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। टाटा ग्रुप इस योजना के तहत मोबाइल कंपोनेंट के उत्पादन का काम करेगा।
रिपोर्ट की मानें तो टाटा ग्रुप एक आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट यानि OSAT की स्थापना करने जा रहा है। माना जा रहा है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक कर्नाटक के कोलार जिले में विस्ट्रॉन और आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार के तौर पर यह करने जा रही है। बता दें कि टाटा ग्रुप जल्द ही विस्ट्रॉन प्लांट का अधिग्रहण करने जा रही है।
बता दें कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स टाटा ग्रुप की ही कंपनी है। कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एमओयू साइन किया था। इसमे टाटा ग्रुप 4684 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। जिसमे 18000 कर्मचारियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
एक बार यह प्लांट शुरू हो जाएगा तो यह तमिलनाडु में तीसरी इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी। ताइवान की फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने पहले ही यहां पर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर दिया है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टू एंड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में काम शुरू करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार विस्ट्रॉन एपल की नई शर्तों पर राजी नहीं था, यही वजह है कि कंपनी को नुकसान हो रहा था। जिसकी वजह से विस्ट्रॉन ने प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है, जिसे टाटा ग्रुप खरीदने जा रहा है।
विस्ट्रॉन ने यहां पर लैपटॉप और कंप्यूटर को रिपेयर करने का काम शुरू किया था। 2017 के बाद यहां से कंपनी ने एपल का फोन बनाना शुरू किया था। फिलहाल आईफोन 15 के टेस्टिंग मॉडल की टाटा कंपनी टेस्टिंग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications