टाटा समूह ने चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटाया, रतन टाटा बनाए गए अंतरिम चेयरमैन
बताया जा रहा है कि टाटा समूह ने फिलहाल रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। नया चेयरमैन चुने जाने तक वह इस पद पर कार्यरत रहेंगे।
नई दिल्ली। टाटा समूह ने चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटा दिया है। यह फैसला सोमवार दोपहर हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। उनकी जगह नए चेयरमैन के चुनाव के लिए सेलेक्शन कमेटी भी गठित कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि टाटा समूह ने फिलहाल रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। नया चेयरमैन चुने जाने तक वह इस पद पर कार्यरत रहेंगे। नया चेयरमैन चुनने के लिए चार महीने का वक्त तय किया गया है।
रतन टाटा की जगह बने थे चेयरमैन
दिसंबर 2012 में साइरस पी. मिस्त्री ने रतन टाटा की जगह ली थी। हालांकि अब उनके हटाए जाने की वजह नहीं साफ की गई है। वह ग्रुप के छठे चेयरमैन थे।
सेलेक्शन कमेटी में शामिल हैं ये लोग
नए चेयरमैन के सेलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी में रतन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्या हैं। यह गठन टाटा संस एसोसिएशन के नियमों के आधार पर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications