Jio इफेक्ट: Tata स्काई पर अब नहीं दिखेंगे 100 से ज्यादा चैनल, देखिए लिस्ट में कौन -कौन शामिल

नई दिल्ली। हाल ही में Tata Sky ने अंग्रेजी अखबार में विज्ञापन जारी कर उन चैनलों की लिस्ट जारी की जो उसके प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से ब्लैकआउट हो जाएंगे। टाटा स्काई ने विज्ञापन में कहा है कि रिलायंस से उसके अनुबंध की शर्ते तय नहीं होने के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। दरअसल रिलायंस जियो गीगाफाइबर के जरिए DTH सेक्टर में उतरने की तैयारी में है।

टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे ये चैनल

टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे ये चैनल

जियो की लॉन्चिंग के बाद हाल बाकी टेलिकॉम कंपनियों का हुआ उसी का डर अब इस सेक्टर की बाकी कंपनियों को सता रहा है। इसी जियो इफेक्ट के चलते टाटा स्काई पर अब 100 से ज्यादा चैनल नहीं दिखाई देंगे। 23 सितंबर से टाटा स्काई के नेटवर्क पर 80 से अधिक चैनलों का प्रसारण बंद हो जाएगा। इनमें कई बड़े चैनल भी हैं। नेटवर्क 18 के 67 से अधिक चैनल 23 सितंबर से टाटा स्काई पर नहीं दिखाई देंगे।

जियो से सीधी टक्कर

जियो से सीधी टक्कर

टाटा स्काई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली कंपनी नेटवर्क 18 मीडि या एंड इंवेस्टमेंट के बीच साझेदारी नहीं हो सकी, जिसके बाद नेटवर्क के 67 से अधिक चैनल्स अब टाटा स्काई पर ब्लैकआउट हो गए। नेटवर्क 18 के बड़े चैनलों में कलर्स, एमटीवी, एचबीओ, न्यूज 18, सीएनबीसी, सिनेप्लेक्स समेत कई बड़े चैनल शामिल हैं। नेटवर्क 18 के अलावा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (एसपीएन) ने भी टाटा स्काई को नोटिस जारी कर तरफ से अनुबंध को दोबारा से नहीं करने पर उसके प्लेटफॉर्म पर प्रसारण बंद करने का नोटिस दिया है।

जियो को कड़ी टक्कर देने के मूड में टाटा स्काई

जियो को कड़ी टक्कर देने के मूड में टाटा स्काई

जियो गीगाफाइबर के शुरू होने से पहले टाटा स्काई ने 12 शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड सेवा को लांच की है। टाटा स्काई ने लोगों को 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ मुफ्त वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन का ऑफर दे रही है। इंस्टालेशन के लिए लोगों को 1200 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं टाटा का क महीने के प्लान 999 रुपये से शुरू होकर के 1800 रुपये तक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+