बिजनेस टाइकून रतन टाटा ने शेयर की जवानी की फोटो, यूजर ने कहा-ये तो Hollywood Star है

मुंबई। बिजनेस टाइकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह है उनकी एक वायरल फोटो, जो कि उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, इस फोटो में रतन टाटा मात्र 25 साल की उम्र के हैं और बहुत हैंडसम दिख रहे हैं।

रतन टाटा ने शेयर की जवानी की फोटो

अपनी तस्वीर शेयर करते हुए रतन टाटा ने लिखा था कि लॉस एंजिल्स की यह तस्वीर भारत लौटने से कुछ समय पहले की है कि मैं बुधवार को ही यह तस्वीर शेयर करना चाहता था, लेकिन किसी ने मुझे थ्रोबैक थर्सडे के बारे में बताया, मालूम हो कि ' थ्रोबैक थर्सडे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रचलित ट्रेंड है, लोग ThrowbackThursday हैशटैग के साथ पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करते हैं।

लोगों ने कहा-आप हीरो लग रहे हैं...

बता दें कि रतन टाटा अमेरिका में पढ़ाई और थोड़े समय काम करने के बाद 1962 में भारत लौटे थे तब उनकी उम्र उस वक्त वे 25 साल थी, आज रतन टाटा की उम्र 82 साल है। लोगों ने रतन टाटा की फोटो पर काफी कमेंट किए हैं, एक यूजर ने तो उनकी तुलना हॉलीवुड फिल्म स्टार से कर दी है तो किसी ने लिखा कि आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं।

रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख 31 हजार

रतन टाटा के इस फोटो पर कुछ ही घंटों में लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं, उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख 31 हजार है, रतन टाटा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 15 फोटो पोस्ट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+