सुनील भारती मित्तल फिर बनें AIRTEL के चेयरमैन, सैलरी चुनकर चौंक जाएंगे आप
नयी दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल के चैयरमैन सुनील भारती मित्तल को एक बार फिर से कंपनी का कार्यभार संभालने का जिम्मा मिला हैं। सुनील मित्तल एक बार फिर से एयरटेल से चैयरमैन बनें हैौं। मित्तल को फिर से अगले 5 साल के लिये चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जानें कितने होगी सैलरी
बतौर चैयरमैन सुनील भारती मित्तल की सैलरी सालाना 30 करोड़ रुपए होगी। उन्हें 21 करोड़ रुपये सालाना सैलरी के अलावा कामकाज से जुड़े 9 करोड़ रुपये 'वेरिएबल पे' के तौर पर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि सुनील भारती के सैलरी पैकेज में अन्य लाभ शामिल नहीं हैं, जो किसी भी वित्त वर्ष में स्थिर सैलरी का 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होगा। आप को बता दें कि इससे पहले सुनील भारती को साल 2015-16 में 27.8 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज दी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने सालाना बैठक में सुनील को एक बार फिर से चैयरमैन के पद के लिए चुना। कंपनी की सालाना बैठक 19 अगस्त 2016 को हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से इस बार को मंजूरी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications