Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्मी की छुट्टी में मात्र 999 रुपए में करें हवाई सफर, Indigo दे रहा है सस्ते टिकट का ऑफर

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में अधिकांश लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके प्लान को और मजेदार बना देगी। दरअसल लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो ने सस्ते टिकट का ऑफर दिया है। एयरलाइंस ने सस्ते टिकट का ऑफर पेश किया है, जिसके तहत इंडिगो ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए समर सेल की घोषणा की है। आपको मात्र 999 रुपए में हवाई सफऱ का मौका मिल रहा है।

 999 रुपए में करें हवाई सफर

999 रुपए में करें हवाई सफर

इंडिगो ने समर सेल की घोषणा की है, जिसके तहत घरेलू टिकट की शुरुआत महज 999 रुपए से हो रही है। आप इस ऑफर के तहत टिकट खरीदकर हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं इंटरनेशनल टिकटों की शुरुआत 3,499 रुपए से हो रही है।

 आज से सेल की शुरुआत

आज से सेल की शुरुआत

इंडिगो के इस सेल की शुरुआत मंगलवार यानी 11 जून से शुरू हो गई है। आप इस ऑफर के तहत 11 जून से लेकर 14 जून तक टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आपको सस्ते दरों पर टिकट बुक करने का ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट पर आप 26 जून से 28 सितंबर, 2019 के बीच यात्रा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस ऑफर के तहत एयरलाइंस 10 लाख टिकटों की बिक्री करेगी।

 छूट के साथ- साथ कैशबैक

छूट के साथ- साथ कैशबैक

इस ऑफर के तहत आपको टिकट पर छूट के साथ-साथ कैशबैक भी मिलता है। अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये टिकट खरीदने है तो आपको 20 फीसदी तक कैशबैक भी मिलता है। अधिकांश कैशबैक 2,000 रुपए तक का है। अगर आपके पास ICICI का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक करवाते हैं तो आपको 5 फीसदी तक का कैशबैक मिलता है। टिकटों की कीमत के लिए आप इंडिगो की वेबसाइट पर विस्तार से देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+