ऑनलाइन खरीदे स्मार्ट फोन की शक्ल में निकले साबुन और पत्थर
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए महंगे और कीमती सामान मंगाते हैं तो सावधान होना ही सही होगा। कहीं आपको मोबाइल के स्थान पर साबुन न मिल जाए। देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब लोगों ने अॉलनाइन शॉपिंग के जरिए स्मार्ट फोन मंगाया और डिब्बा खोलकर देखा तो पता चला कि डिब्बे में मोबाइल नहीं है बल्कि साबुन की टिक्की है।

ऐसे की दो ऐसे मामले हैं जिनकी चर्चा जोरों पर है। ऐसे दो लोग हैं जिन्होंने महंगे स्मार्ट फोन मंगाए लेकिन मोबाइल तो नहीं मिला उसकी जगह पर पत्थर और विम बार की टिक्की मिल गई।
पीड़ित उपभोक्ताओं ने अपनी इस धोखाधड़ी की कहनी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद इस पर बहस शुरू हो गई। आपको बता दें कि ई कॉमर्स कम्पनियां इस हरकत को कम्पनियों की गलती मान रही हैं लेकिन ग्राहकों को हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं की गई है।
केस-1
दिल्ली के द्वारका में रहने वाले एक परिवार ने फ्लिपकार्ट से सैमसंग गैलेक्सी नोट-3 स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। शनिवार को उत्पाद डिलीवर हुआ। जब उन्होंने पैकेट खोला तो वे चकित रह गए। पैकेट में स्मार्टफोन के बजाय पत्थर का एक टुकड़ा रखा था।
केस-2
एक सप्ताह पहले बोरीवली-मुंबई निवासी लक्ष्मीनारायण कृष्णमूर्ति के साथ भी ऐसा हुआ था। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने स्नैपडील पर सैमसंग डुओस स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। लेकिन जब प्रोडक्ट की डिलीवरी हुई। पैकेट में स्मार्टफोन की जगह विम बार की टिकिया निकली।












Click it and Unblock the Notifications