LIC Share: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी में एक साल में लोगों का पैसा लगभग डबल, निवेशकों की बल्ले-बल्ले
LIC Share: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सबसे जरूरी बात यह होती है कि आप जिस कंपनी में निवेश करने जा रहे हैं, उसके बारे में आपको जानकारी होनी बहुत जरूरी है। किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश करने से पहले उस कंपनी के बिजनेस की जानकारी जरूर हासिल करनी चाहिए।
सिर्फ किसी की टिप और सुझाव पर उस कंपनी में निवेश नहीं करना चाहिए। शेयर बाजार में पिछले ही वर्ष लिस्ट हुई दिग्गज कंपनी एलआईसी की जानकारी हम आज आपके लिए लेकर आए हैं।

22.14 करोड़ शेयर का IPO
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 21,008.48 करोड़ रुपये के कुल साइज के साथ अपना IPO लॉन्च किया 2022 में लॉन्च किया था।। एलआईसी के IPO में 22.14 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव था। 4 मई 2022 को बोली के लिए आईपीओ खुला और 9 मई 2022 को बंद हुआ।
कंपनी के शेयर का आवंटन 12 मई 2022 को हुआ। शेयरों को 17 मई 2022 को BSE और NSE पर सूचीबद्ध किया गया। एलआईसी के आईपीओ में प्रति शेयर 902 से 949 रुपए के बीच मूल्य बैंड निर्धारित किया गया था, जिसमें न्यूनतम लॉट साइज 15 शेयर था।
खुदरा निवेशकों को भाग लेने के लिए कम से कम से कम 14235 निवेश करने की आवश्यकता थी। इसके अतिरिक्त एलआईसी के कर्मचारियों के लिए इश्यू प्राइस पर 45 रुपये की छूट दी गई थी।
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी
एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, कंपनी के पास बीमा सेक्टर में कुल हिस्सेदारी तकरीबन 66% से अधिक है। एलआईसी 39 लाख करोड़ रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी को मैनेज करता है।
कंपनी का फंडामेंटल
एलआईसी का कुल मार्केट कैप 7,53,338.85 रुपए है, जबकि इसकी इंटरप्राइज वैल्यू 59,40,856.08 करोड़ रुपए है। बता दें कि इंटरप्राइज वैल्यू कंपनी की कुल चल और अचल संपत्ति को दर्शाती है जबकि मार्केट कैप वो होता है जितने में वह पूरी कंपनी खरीदी जा सकती है। कंपनी पर कुल कर्ज 52,22,038.28 रुपए का है।
शेयर बाजार में प्रदर्शन
शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद एलआईसी के शेयर के दाम बुरी तरह से गिर गए। कंपनी के शेयर 900 से गिरकर पिछले वर्ष मार्च माह में 500 तक पहुंच गए। लेकिन पिछले वर्ष नवंबर माह के बाद कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है।
अब शेयर 1200 तक पहुंच गए हैं। यानि पिछले एक वर्ष में कंपनी के शेयर्स ने 83 फीसदी की बढ़त दिखाई है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। फिलहाल कंपनी के शेयर 1188 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
नोट- यह आर्टिकल किसी भी तरह से शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें। यह लेख सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications