Stock Market: बजट के बाद बाजार में सुधार, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी भी 170 के पार
Stock Market: अंतरिम बजट 2024 के पेश होने के बाद भारतीय बाजार में आज 02 फरवरी को सुधार दिखा है। शेयर बाजार की शुरुआत आज पॉजिटिव हुई है। शानदार बढ़त के साथ ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी देखी गई है।
निफ्टी 170 अंकों की मजबूती के साथ आज 21800 के ऊपर खुला है। सेंसेक्स करीब 600 अंक फीसदी की बढ़त के साथ 72,200 के पार पहुंच गया है। शुरुआत में सेंसेक्स 72,241.08 के स्तर पर दिख रहा था।

इसके अलावा प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त दिखा है। सेंसेक्स 232.74 अंक बढ़कर 71,863.08 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 19.55 अंक की बढ़त के साथ 21717.00 के स्तर पर था। वहीं बजट के दिन (1 फरवरी) सेंसेक्स 106 अंक नीचे 71,645 पर बंद हुआ था।
बाजार में आज आईटी, पीएसयू बैंक, मीडिया सेक्टर और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरिदारी हो रही है। पेटीएम में आज भी 20 फीसदी गिरावट देखी गई है। पेटीएम के शेयर में पिछले दो दिनों में 40 प्रतिशत टूटे हैं।
बता दें कि आज एनएसई ने इंडस टावर्स और इंडिया सीमेंट्स को F&O प्रतिबंध सूची में रखा है। वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सेल को इसी सूची में रखा है।
गौरतलब है कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उन बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनके मार्केट पोजीशन लिमिट से अधिक हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications