Stock Market: शेयर बाजार ऑल टाइम हाई के साथ शुरू, सेंसेक्स 166 अंकों की तेजी के साथ खुला
Stock Market: शेयर बाजार ऑल टाइम हाई के साथ शुरू, सेंसेक्स 166 अंकों की तेजी के साथ खुला
नई दिल्ली: Stock Market Updates: शेयर बाजार बुधवार (11 नवंबर) को ऑल टाइम हाई के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 166.41 अंकों की तेजी के साथ 43,444.06 पर खुला। (Sensex opens at an all-time high) वहीं निफ्टी (nifty) 49.5 भी अपने ऑल टाइम हाई 12,680.60 पर खुला। लगभग 1183 शेयर में तेजी आई है और 605 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं 90 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

सेंसेक्स पर इस वक्त कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.26 प्रतिशत की तेजी है।वहीं मंगलवार (10 नवंबर) को शेयर बाजारों ने दूसरे दिन रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज की थी। सेंसेक्स 680 अंकों की तेजी के साथ 43278 के स्तर पर बंद था। वहीं निफ्टी भी 170 अंकों की तेजी के साथ 12631 के स्तर पर क्लोज हुआ था। बीते दिनों फाइनेंशियल और बैंक के शयरों में तेजी देखी गई थी। इसके अलावा आईटी और फार्मा कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
ग्लोबल बाजरों की बात करे तो यूरोपीय बाजार में तेजी आई थी। वहीं एशियाई बाजार भी रेड निशान पर नहीं गई। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications