अलर्ट : शेयर बाजार में आ सकती है गिरावट, हो जाएं सावधान

Share Market: सपाट शुरुआत के साथ सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, नजर रिलायंस समेत इन शेयरों पर

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर । शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स हरे निशान पर खुला, वहीं निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर खुला। बुधवार को सेंसेक्स 61800 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 18439.90 के स्तर पर खुला, लेकिन 10 मिनट में ही निफ्टी 87 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

 Stock Market: Sensex-Nifty Open with Flat with Positive, Eyes on Reliance and Nestle

एनएसई पर टॉप शेयर पर नजर डाले तो आज ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल, एसबीआई के शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं टॉप लूजर्स शेयरों में हिंडालको, हीरो मोटर्स, इंडसइंड बैंक, Echer मोटर्स और कोल इंडिया के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

30 फीसदी तक गिरा ये शेयर

30 फीसदी तक गिरा ये शेयर


लगातार दूसरे दिन IRCTC के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी IRCTC का शेयर लाल निशान के साथ खुले। पिछले दो दिनों में इसमें 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। IRCTC के शेयर ने पिछले 2 साल में जहां 20 गुना रिटर्न मिला, वहीं पिछले दो दिनों में इसके शेयर में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

 शॉर्ट टर्म में करेक्शन से इनकार नहीं

शॉर्ट टर्म में करेक्शन से इनकार नहीं


मंगलवार को शेयर बाजार में उतार चढ़ाव रहा तो बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। ब्रॉडर मार्केट में दबाव देखने को मिला। अगर बाजार जानकारों की माने तो निफ्टी के लिए लॉन्ग टर्म आउटलुक को लेकर कोई चिंता नहीं दिख रही, लेकिन शॉर्ट टर्म में करेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में बाजार नीचे आ सकता है। अगर बाजार इससे नीचे जाता है तो इसमें गिरावट बढ़ सकती है। बाजार जानकारों की सलाह है कि वर्तमान में निवेशकों को होल्ड करके चलना चाहिए। इतना ही नहीं जानकारों की माने तो निवेशकों को बाजार में आने वाली गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर लेना चाहिए। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी 18300 से नीचे आ सकता है।

निवेशक ध्यान दें

निवेशक ध्यान दें


अगर निफ्टी 18350-18300 के स्तर को ब्रेक करता है तो यह 20-DMA की तरफ रूख कर सकता है। जानकारों के मुताबिक निफ्टी 18000 का रुख कर सकता है। जानकारों की सलाह माने तो लॉग टर्म निवेशक इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखें तो वहीं शॉर्ट टर्म निवेशक इस, माहौल में सतर्क रहें। जानकारों के मुताबिक बॉन्ड यील्ड में तेजी, क्रूड की बढ़ती कीमत और कमोडिटी की कीमतों में तेजी के कारण बाजार में चिंता बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+