दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार लेकिन कई जगहों पर लगा जाम
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने मंगलवार की सुबह को तो हसीन बना दिया लेकिन इस वजह से कहीं-कहीं लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह दिल्ली और इससे लगे नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में जमकर बारिश हुई है जिसके कारण कहीं-कहीं पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण ट्रैफिक काफी धीमा हो गया है, जिसके कारण सुबह-सुबह ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को यातायात में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियम व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, विभाग का यह भी कहना है कि आज पूरे दिन रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश की आशंका है, वैसे विभाग के आंकड़ों की बात करें तो, उसके हिसाब से अगस्त महीने में, अब तक दिल्ली व आसपास के इलाकों में मात्र 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 95 फीसदी कम है।












Click it and Unblock the Notifications