यूपी के बड़े पुलिस अफसर ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- रिटायरमेंट के बाद बीजेपी के लिए करना चाहता हूं प्रचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रिटायरमेंट के बाद भी काम करने की इच्छा जताई है। वहीं, उन्होंने पत्र में ये भी लिखा है कि वो 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं। इसके पहले सूर्य कुमार शुक्ला तब विवादों में घिर गए थे जब जनवरी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण की शपथ ली थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार लेकिन कई जगहों पर लगा जाम

कुछ महीनों पहले एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण की शपथ लेने वाले सूर्य कुमार शुक्ला ने सीएम योगी को खत लिखकर नई बहस छेड़ दी है। सूर्य कुमार शुक्ला ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उनको रिटायरमेंट के बाद पार्टी के किसी पद पर नियुक्त कर दिया जाए ताकि वो सक्रीय रूप से लोकसभा चुनावों के दौरान योगदान दे सकें।

सीएम योगी को लिखे खत में सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा है कि वो रिटायरमेंट के बाद सामाजिक कार्य करना चाहते हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं। साथ ही वो कहते हैं कि बीजेपी संगठन के कार्यों और विचारधारा में उनकी पूरा विश्वास है। सूर्य कुमार शुक्ला 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष समेत चार विभागों के नाम भी लिख कर दिए हैं, जहां वो रिटायरमेंट के बाद कार्य करने के इच्छुक हैं।
ये भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव: शरद पवार बोले- सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी करेगी प्रधानमंत्री पद का दावा












Click it and Unblock the Notifications