शेयर बाजार में 293 अंकों की उछाल,सेंसेक्स 41893 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी 12,300 के पार

शेयर बाजार में 293 अंकों की उछाल,सेंसेक्स 41893 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा निफ्टी 12,300 के पार

नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों का असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर दिखा। सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी हुई। शेयर बाजार में बढ़त जारी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 293 अंक चढ़कर 41,893.41 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 12,337.75 के पार हो गया। निफ्टी में 81 प्वाइंट की तेजी आई।

Stock Market Latest Update: Sensex at 41,848.06 points, up by 293 points.

सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड उच्च स्तर हैं। कारोबारियों के मुताबिक मजबूत अंतरराष्ट्रीय और घरेलू संकेतों से बाजार में खरीदारी का असर शेयर बाजार पर दिखा। दरअसल अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के कम होने की आशंकाओं का असर बाजार पर दिखा तो वहीं अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर कम होने लगी है। इन सारे फैक्टर की वजह से निवेशकों को राहत मिली है। राजनीतिक घटनाक्रमों से निवेशकों में बने सकारात्मक रुख के कारण शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।

अगर शेयर बाजार की बात करें तो सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189 अंकों की तेजी के साथ 41788 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों 40 अंकों की तेजी के साथ 12296 अंकों पर खुले। सोमवार सुबह बीएसई में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, टेक सेक्टर के शेयरों में लिवाली का माहौल बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+