शेयर बाजार ने आज फिर दिया झटका, सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 285 अंक से ज्यादा लुढ़का
मुंबई, 25 जनवरी। शेयर मार्केट के लिए आज यानी मंगलवार का दिन कुछ अच्छा नहीं रहा। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। जानकरों ने बताया कि घरेलू बाजार पर प्री-ओपन सेशन का दवाब बना हुआ है, जिस वजह से 25 जनवरी को लगातार पांचवें दिन भी शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गया। आज सुबह 9:20 बजे शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 1063 अंक से ज्यादा गिरकर 56428 अंक पर ट्रेड कर रहा है। ऐसा ही हाल कुछ निफ्टी का भी रहा। सुबह एनएसई निफ्टी 285 अंक गिरकर 17 हजार से नीचे आ गया था।

Recommended Video
गौरतलब है कि शेयर बाजार में लगातार गिरावट से निवेशकों में हाहाकार मचा हुआ है। बीते सोमवार को भी सेंसेक्स में 3558 अंक और निफ्टी करीब 1200 अंक गिर गया था। इस गिरावट का कुछ जिम्मेदार अमेरिका और वहां के उद्योगों के शेयरों में आ रही गिरावट को कहा जा रहा है। इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर हो रहा है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले भी कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार है। पिछले कुछ दिनों से देश में 3 लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं। इससे कई राज्यों में प्रतिबंध कड़े किए गए, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ा।
यह भी पढ़ें: Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें मंगलवार का भाव
इसके अलावा घरेलू बाजाप में प्री-ओपन सेशन के चलते दबाव बना हुआ है। प्री-ओपन सेशन में ही सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक कि गिरावट देखी गई, जो बाजार खुलते ही और बढ़ गया। हालांकि कुछ देर बार बाद बाजार के ट्रेड में सुधार देखने को मिला, मार्केट कुछ हद तक रिकवर करने में सफल रहा। इससे पहले पिछले सप्ताह में सेंसेक्स में 2000 अंकों से अधिक की गिरावट आई थी। बीते शुक्रवार बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 0.72 फीसदी गिरकर 59,037.18 अंक पर और निफ्टी 139.85 अंक (0.79 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,617.15 अंक पर आ गया था।












Click it and Unblock the Notifications