SBI का बड़ा फैसला, ATM से कैश निकालने की लिमिट घटाई, 31 अक्टूबर से निकाल सकेंगे सिर्फ इतने पैसे
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एटीएम से डेली कैश निकालने की लिमिट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र इस सबसे बड़े बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की डेली लिमिट (दैनिक सीमा) को घटाने का फैसला लिया है। एसबीआई के इस फैसले के मुताबिक 31 अक्टूबर से एसबीआई कस्टमर एटीएम से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये कैश निकाल सकेंगे। इससे पहले एटीएम से कैश निकालने की ये लिमिट 40 हजार रुपये थी। एसबीआई का ये फैसला 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

31 अक्टूबर से SBI एटीएम से एक दिन में निकाल सकेंगे 20 हजार रुपये
जानकारी के मुताबिक एसबीआई ने ये फैसला लगातार एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन में सामने आ रही धोखाधड़ी की शिकायतों को देखते हुए किया है। इसके अलावा डिजिटल-कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी कैश निकासी की लिमिट घटाने का फैसला लिया है। एसबीआई ने अपनी शाखाओं को इस संबंध में आदेश भेज दिए हैं। खास तौर से एसबीआई के Classic और ‘Maestro' Platform पर जारी किए डेबिट कार्ड पर कैश निकासी की लिमिट में कटौती की गई है। फैसले के मुताबिक 31 अक्टूबर से एसबीआई कस्टमर एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये कैश एटीएम से निकाल सकेंगे। इससे पहले एटीएम से कैश निकालने की ये लिमिट 40 हजार रुपये थी।

धोखाधड़ी को देखते हुए लिया गया फैसला
दरअसल हाल के दिनों एटीएम के जरिए फर्जीवाड़ा करने के कई मामले सामने आए हैं। इसमें जहां ग्राहकों को धोखाधड़ी के लिए नकली कीपैड का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं ग्राहकों के एटीएम पिन नंबर चुराने के लिए इसके कीपैड पर कैमरे के जरिए निगरानी की कोशिश की जाती है। दरअसल पिन नंबर प्राप्त करके धोखाधड़ी के पैसे वापस लेने के लिए यह बहुत आसान हो जाता है। ऐसे ही धोखाधड़ी के मामलों से निपटने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने अहम फैसला लिया है।

20 हजार की गई डेली ट्रांजेक्शन लिमिट
एसबीआई के इस फैसले के पीछे अहम वजह डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना भी माना जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं, बावजूद इसके कैश की डिमांड अधिक बनी हुई है। ताजा अनुमान के मुताबिक बाजार में कैश का फ्लो नोटबंदी से पहले के स्तर तक पहुंच गया है। ऐसे में एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने की लिमिट घटाने का फैसला लिया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications