रिपब्लिक डे सेल: सिर्फ 826 रु. में करिए हवाई सफर
नयी दिल्ली। 26 जनवरी के मौके पर एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट ने लोगों को आकर्षित करने के लिए बपंर ऑफर दिया है। स्पाइस जेट ने अपनी 'रिपब्लिक डे सेल' की घोषणा की है। इस सेल के तहत आप महज 826 रुपए में हवाई यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

इस ऑफर के तहत एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट की घरेलू उड़ानों का किराया मात्र 826 रुपये से शुरू किया है जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराए की शुरुआत 3,026 रुपये से । आपको बता दें कि ये बेस फेयर हैं जिसमें टैक्स की राशि जुड़ी हुई नहीं हैं।
25 जनवरी से 27 जनवरी तक करा सकते हैं बुकिंग
कंपनी ने ये खास ऑफर सिर्फ 3 दिनों के लिए निकाला है। आप 25 जनवरी से 27 जनवरी के बीच ये बुकिंग करा सकते हैं। जबकि इन टिकटों पर आप 1 फरवरी 2016 से लेकर 12 अप्रैल 2016 तक यात्रा कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications