गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान, मात्र 2500 रुपए में करें हवाई सफर, ये दो एयरलाइंस दे रहे हैं मौका
गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान, मात्र 2500 रु में करें हवाई सफर, ये दो एयरलाइंस दे रहे हैं मौका
नई दिल्ली। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप कम पैसे में हवाई सफर कर सकते हैं। मात्र 2500 रुपए में आप फ्लाइट से सफर कर सकते हैं। दो एयरलाइंस गो फर्स्ट(Go First) और स्पाइस जेट( SpiceJet) आपको मौका दे रही है सस्ते हवाई टिकट का। आप मात्र 2500 रुपए की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

ये दो एयरलाइंस दे रहे हैं मौका
स्पाइस जेट (Spice Jet) ने अपने फ्लाइट टिकट की सेल की जानकारी ट्वीट कर खुद दी है। जानकारी के मुताबिक आप 2490 रुपए की शुरुआती टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। ये ऑफर आपको मात्र 20 से 23 अप्रैल 2022 तक मिलेगी। इन टिकटों की बुकिंग कर आप 20 जून से 25 सितंबर तक सफर कर सकते हैं। वहीं गोफर्स्ट(GoFirst) भी आपको 2490 रुपए की शुरुआती किराए के साथ सफर का मौका दे रहे हैं। आप इन टिकटों की बुकिंग कर 20 जून से 30 सितंबर तक सऱक तक सकते है। अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो 20 से 25 अप्रैल 2022 तक का मौका है।
आपको बता दें कि इससे पहले टाटा की एयरलाइंस विस्तारा ने भी समरसेल की शुरुआत की। इस साल के तहत एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को घरेलू और इंटरनेशनल दोनों विमानों में ऑफर टिकट की पेशकश की। विमान की इकोनॉमी, प्रिमियम और बिजनेस क्लास के लिए ये ऑफर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications