Sovereign Gold Bond: सरकार फिर सस्ते दाम पर बेच रही सोना, सिर्फ 5 दिन तक ले सकते हैं लाभ

नई दिल्ली: अगस्त महीने में सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले। अगर आप इस वक्त सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि आज से भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का छठा चरण शुरू कर दिया है। इस स्कीम के तहत 4 सितंबर तक सोने में निवेश किया जा सकेगा।

Recommended Video

    Sovereign Gold Bond: इस साल सस्ता Gold खरीदने का आखिरी मौका, सिर्फ 5 दिन का है समय । वनइंडिया हिंदी
    क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम?

    क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम?

    दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किया जाता है। साल 2015 में इस गोल्ड स्कीम की शुरुआत इस मकसद के साथ की गई थी कि देश में फिजिकल गोल्ड की डिमांड को कम किया जा सके। सरकार और RBI मिलकर गोल्ड का इश्यू प्राइज बुलियन मार्केट के सबसे हालिया दर के आधार पर तय करती है। आप इसमें न्यूनतम 1 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक सोना खरीद सकते हैं।

    कितना रहेगा सोने का दाम?

    कितना रहेगा सोने का दाम?

    आरबीआई के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के छठे चरण के तहत एक ग्राम सोने की कीमत 5117 रुपये रखी गई है। इससे पहले पांचवे चरण के में सोने की कीमत 5334 रुपये प्रति ग्राम थी। ऐसे में देखा जाए तो इस बार बॉन्ड पिछले चरण की तुलना में 2100 रुपये तक सस्ता है। वहीं अगर आप डिजिटल माध्यम से आवेदन या भुगतान करते हैं, तो इसमें 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिल जाएगी।

    ये सबसे अहम फायदा

    ये सबसे अहम फायदा

    इस गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी पीरियड तो 8 साल का है, लेकिन आप 5 साल बाद इसे निकाल सकते हैं। सरकार ने गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन्स को टैक्स फ्री किया है। इसके साथ ही अगर आप दुकान से सोना खरीदेंगे तो उसके रखरखाव की चिंता बनी रहती है। ऐसे में लोगों को बैंक लॉकर का चार्ज भी देना पड़ता है, जबकि गोल्ड बॉन्ड में ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

    कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड?

    कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड?

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आप कॉमर्शियल बैंक, भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड, कुछ चुनिंदा पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों से इसे खरीद सकते हैं। अगर आप बॉन्ड का पेमेंट ऑनलाइन करते हैं तो आपको सोने की कीमत में छूट भी मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+