Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सोना खरीदारी का सुनहरा अवसर, जानें क्या है डेट और कीमत, ऐसे मिलेगी छूट

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सोना (Gold) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (एसजीबी) 2023-24 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह योजना 19 से 23 जून तक चलेगी। इस दौरान निवेशक सोना खरीद सकते हैं। वहीं, दूसरी सीरीज 11 सितंबर से 15 सितंबर तक शुरू होगी।

इसके साथ ही आरबीआई ने सोने की कीमत भी तय कर दी है। 16 जून 2023 को जारी आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक सोने की कीमत 5926 रुपये है। इस योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूप में निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने वालों के लिए विशेष छूट भी दी गई है।

Sovereign Gold Bond Scheme: जानें क्या है डेट और कीमत

ऑनलाइन निवेश करने पर एक ग्राम सोना पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। उन्हें एक ग्राम सोना के लिए सिर्फ 5876 रुपये देने होंगे। इस योजना में निवेश करने पर निवेशकों को 2.50 प्रतिशत सलाना ब्याज मिलता है। खास बात ये है कि पैसों की जरूरत होने पर इस बॉन्ड के बदले लोन लेनी की भी सुविधा है। निवेशक आसानी से बॉन्ड के बदले लोन ले सकते हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) योजना की नई किश्त अगले सप्ताह से केवल पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 (सीरीज-I) सब्सक्रिप्शन के लिए 19 से 23 जून 2023 तक खोला जाएगा। मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि निपटान का दिन 27 जून है।

यह भी पढ़ें- Gold Price: गोल्ड के दाम में जारी है गिरावट, कैसी रहेगी आगे की चाल, अमेरिका पर टिकी निगाहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+