Gold Price: गोल्ड के दाम में जारी है गिरावट, कैसी रहेगी आगे की चाल, अमेरिका पर टिकी निगाहें

Gold Price: गो्ल्ड के दाम में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिली। आगे गोल्ड के दाम किस और जाएंगे इसको लेकर अमेरिका पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं।

Gold Price: गोल्ड के दाम पिछले कुछ दिनों में काफी कम हुए हैं। फिलहाल गोल्ड अपने सपोर्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आने वाले कुछ दिनों में गोल्ड की चाल क्या रहेगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा का अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों पर क्या फैसला लिया है। फिलहाल गोल्ड 1970-1990 डॉलर की रेंज पर मजबूती से टिका है।

अमेरिकी सेंट्रल बैंक लगातार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी करके महंगाई को काबू रखने की कोशिश कर रहा है, यही वजह है कि अमेरिका की विकास रफ्तार काफी धीमी हुई और देश के सामने कर्ज का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में अमेरिका के सेंट्रल बैंक की फेडरल रिजर्व पॉलिसी का मंगलवार को ऐलान होने जा रहा है।

gold

दुनियाभर के लोगों की नजर फेड पॉलिसी पर टिकी है। लगातार 10 बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है, ऐसे में माना जा रहा है कि अब इसपर आखिरकार ब्रेक लग सकती है। फेड के चेयरमैन ने इस बात की ओर इशारा किया है कि ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

सोमवार को गोल्ड फ्यूचर की बात करें तो यह तकरीबन 1971.90 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जोकि पिछले ट्रेडिंग सेशन की तुलना में 5.30 डॉलर यानि 0.27 फीसदी नीचे है। एमके वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार यहां पर गोल्ड के दाम स्थिर हैं और इन स्तरों पर काफी सपोर्ट है। ऐसे में भविष्य की चाल अमेरिका की ब्याज दरों के ऐलान पर निर्भर करती है।

भारत में गोल्ड का आज का दाम
आज गोल्ड के दाम में 170 रुपए की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद गोल्ड का दाम 60650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले ट्रेड में गोल्ड का दाम 60820 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की बात करें तो इसके दाम में 30 रुपए की गिरावट हुई है, इसके दाम 74050 रुपए पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+