भारत के Startups को मिलने जा रही है बड़ी फंडिंग, सॉफ्ट बैंक करेगा 500 मिलियन डॉलर का निवेश
सॉफ्टबैंक भारत के स्टार्टअप में बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार भारत के 4-5 स्टार्टअप में सॉफ्ट बैंक 500 मिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।

भारत में पिछले कुछ साल में लगातार एक से बढ़कर एक स्टार्टअप की शुरुआत हुई है। इन स्टार्टअप को अच्छी फंडिंग भी मिल रही है। अब सॉफ्टबैंक ने भारत के 4 से 5 स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इन स्टार्टअप में 400 से 500 मिलियन डॉलर की वैल्युएशन पर निवेश किया जा सकता है।
सॉफ्ट बैंक इन स्टार्टअप में निवेश करके इनकी ग्रोथ में मदद करने की कोशिश करेगा और आने वाले समय में इन्हें यूनिकॉर्न बनने में मदद करेगा। सूत्रों के अनुसार सॉफ्ट बैंक इसके लिए बी2सी, इंटरप्राइज, मीडिया क्षेत्र के स्टार्टअप की तलाश कर रहा है।
जापान की निवेश कंपनी द मसाययोशी सन इन कंपनियों में 50-10 मिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकती है। सॉफ्ट बैंक उन कंपनियों में मौका तलाश रही है जिसमे मौजूदा निवेशक बाहर होना चाहते हैं।
कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने अपना आईपीओ लाने का फैसला रोक दिया है जिसकी वजह से कुछ निवेशक कंपनी से बाहर होना चाहते हैं, ऐसी ही कंपनियों की सॉफ्ट बैंक तलाश कर रहा है। अगर ऐसे मौके मिलते हैं तो सॉफ्ट बैंक 100 मिलियन डॉलर तक निवेश कर सकती है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब निवेशक बहुत सोच समझकर निवेश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फंडिंग को काफी टाइट कर दिया है। दरअसल वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक निवेश से बच रहे हैं।
गौर करने वाली बात है कि 2022 में सॉफ्ट बैंक ने भारत में बड़ा निवेश किया था। बैंक ने तकरीबन 500 मिलियन डॉलर का निवेश मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर सर्विसेज में किया था। जिसके बाद कंपनी की भारत में कुल निवेश 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में 7 बिलियन डॉलर के निवेश को वापस भी लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications