Snapdeal Unbox Diwali Sale: यहां से शॉपिंग करने पर मिलेगा 2000 का कैशबैक, ये है फायदा पाने का सही तरीका
नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट और अमेजन की तरफ से दिवाली सेल आयोजित करने के बाद अब स्नैपडील ने भी अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन किया है। कंपनी ने इसे Snapdeal Unbox Diwali Sale का नाम दिया है। यह सेल आज यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो रही है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। ग्राहकों को इस सेल के तहत कैशबैक, ऑफर्स और बैंकों द्वारा इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड से आपको 15 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। इसके तहत आपको अधिकतर 2000 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, एचएसबीसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

अगर आप एचडीएफसी के कार्ड से भुगतान करते हैं तो भी 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के यूजर्स को भी ऐसा ही ऑफर मिलेगा। कंपनी होम अप्लायंस पर 40-60 फीसदी तक का डिस्काउंट देगी। आपको बता दें कि स्नैपडील की इस सेल में आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑफर नहीं मिलेंगे। कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी कुछ खास ऑफर नहीं दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications