Silver Rate Today Budget 2026: बजट वाले दिन चांदी में भूचाल, ₹17,000 की गिरावट, 1Kg का रेट जान रह जाएंगे हैरान
Silver Rate Today Budget India 1 February 2026: बजट से ठीक पहले और बजट वाले दिन कमोडिटी बाजार में ऐसा तूफान आया कि निवेशकों की सांसें अटक गईं। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त क्रैश देखने को मिला था और अब रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट के दिन भी गिरावट का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले हफ्ते जहां चांदी एक ही दिन में 30 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई थी, वहीं सोना भी करीब 17 प्रतिशत तक फिसल गया था।
रविवार (1 फरवरी) को शेयर बाजार के साथ ही कमोडिटी मार्केट MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना-चांदी फिर धड़ाम हो गए। ओपनिंग के साथ ही 1 किलो चांदी की कीमत में अचानक करीब 17,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोने ने भी चांदी का ही रास्ता पकड़ा और इसके भाव में 9,000 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिली। बजट को लेकर बाजार में बनी अनिश्चितता का असर सीधे कीमती धातुओं पर पड़ा है।

पिछले हफ्ते रिकॉर्ड हाई से चांदी सीधे क्रैश
पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिनों में चांदी ने निवेशकों को पहले खुशी दी और फिर जोरदार झटका। गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था। MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई तक पहुंच गई थी।
लेकिन अगले ही दिन तस्वीर पूरी तरह बदल गई। शुक्रवार को चांदी करीब 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गई। बजट वाले दिन रविवार को इसमें फिर करीब 6 प्रतिशत यानी 17,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और भाव फिसलकर 2,74,410 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।
Silver Price In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट (1 फरवरी 2026)
🔹दिल्ली: ₹3,500 (10 ग्राम) | ₹35,000 (100 ग्राम) | ₹3,50,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹कोलकाता: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹चेन्नई: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹पटना: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹लखनऊ: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹मेरठ: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹कानपुर: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹अयोध्या: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹गाजियाबाद: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹नोएडा: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹गुरुग्राम: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹चंडीगढ़: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹जयपुर: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹अहमदाबाद: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹पुणे: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹लुधियाना: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹गुवाहाटी: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹इंदौर: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹सूरत: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹नागपुर: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹नासिक: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹बेंगलुरु: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹वडोदरा: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
🔹हैदराबाद: ₹3,500 | ₹35,000 | ₹3,50,000
इंटरनेशनल मार्केट का भी असर (Silver Rate world wide)
स्पॉट मार्केट में भी चांदी की हालत कुछ अलग नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई 121.64 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 74.40 डॉलर तक आ गया, जो करीब 38.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को दिखाता है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का औसत भाव 3,50,000 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जबकि IBJA के अनुसार रविवार सुबह तक चांदी 3,39,350 रुपये प्रति किलो तक फिसल चुकी थी।
वायदा बाजार में भी भारी बिकवाली
वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में पिछले कई महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी करीब 17 प्रतिशत टूटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसी दौरान सोना भी करीब 9 प्रतिशत फिसलकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया।
भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी के भाव कई फैक्टर्स से तय होते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स, मांग और सप्लाई, शादी और त्योहारों का सीजन और निवेशकों का रुझान सीधे तौर पर कीमतों को प्रभावित करता है। बजट जैसे बड़े आर्थिक फैसले भी कीमती धातुओं की चाल को तेजी से बदल देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications