Silver Rate Today: चांदी ने रचा इतिहास, 2.5 लाख के पार दाम, चेन्नई में ₹2,72,000 किलो, आपके शहर का ताजा रेट
Silver Rate Today 8 January 2026: नए साल में चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। 8 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया। घरेलू बाजार में चांदी 2.5 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई है। सुबह के कारोबार में चांदी 2,57,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर दर्ज की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.69 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती तेजी के बाद चांदी में दबाव देखने को मिला और यह फिसलकर 2,50,100 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती नजर आई। बाद में वैश्विक संकेतों के चलते इसमें और कमजोरी आई और यह 2,48,500 रुपये प्रति किलो तक आ गई।

Silver Rate In India: 8 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में सिल्वर रेट
🔹 दिल्ली: ₹2,520 (10 ग्राम)| ₹25,200 (100 ग्राम)| ₹2,52,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 कोलकाता: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 चेन्नई: ₹2,720 | ₹27,200 | ₹2,72,000
🔹 पटना: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 लखनऊ: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 कानपुर: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 मेरठ: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 अयोध्या: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 गाजियाबाद: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 नोएडा: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 गुड़गांव: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 चंडीगढ़: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 जयपुर: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 पुणे: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 लुधियाना: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 गुवाहाटी: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 इंदौर: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 बेंगलुरु: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,720 | ₹27,200 | ₹2,72,000
🔹 केरल: ₹2,720 | ₹27,200 | ₹2,72,000
🔹 रायपुर: ₹2,520 | ₹25,200 | ₹2,52,000
🔹 हैदराबाद: ₹2,720 | ₹27,200 | ₹2,72,000
🟡सालाना प्रदर्शन में चांदी आगे
बीते एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। सालाना आधार पर चांदी करीब 164 प्रतिशत मजबूत हुई है, जबकि साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में लगभग 73.45 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचे दामों पर चांदी के लिए सब्स्टीट्यूशन एक बड़ा खतरा बन सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होगी, उद्योग जगत कॉपर और निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर झुक सकता है।
🟡चांदी की चाल पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Ya Wealth के डायरेक्टर अनुज गुप्ता के मुताबिक, COMEX पर चांदी के लिए 79 डॉलर प्रति औंस एक अहम रुकावट है। इसके ऊपर मजबूती से टिकने पर भाव 82 डॉलर तक जा सकते हैं और वहां से 90 डॉलर प्रति औंस का रास्ता खुल सकता है। वहीं नीचे की ओर 75 डॉलर का सपोर्ट अहम है। इसके टूटने पर चांदी 72 डॉलर या उससे भी नीचे 68-67 डॉलर तक फिसल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications