Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, एक ही दिन में 2800 गिरे दाम, 10 ग्राम से 100 ग्राम तक अब ये है नया रेट

Silver Rate Today 6 April 2026: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन चांदी के बाजार से बड़ी गिरावट की खबर आई है। सोमवार 6 अप्रैल 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी के दाम फिसल गए। पिछले बंद के मुकाबले कीमत में ₹2800 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों के बीच हलचल तेज हो गई है।

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को वायदा चांदी ₹2,32,495 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लेकिन लॉन्ग वीकेंड के बाद जैसे ही बाजार खुला, कीमत गिरकर ₹2,29,651 प्रति किलोग्राम पर आ गई। यानी एक झटके में करीब ₹2844 की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब चांदी पहले ही अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी है।

Silver Rate Today In India

Silver Price In India: भारत के शहरों में चांदी का रेट

शहर रेट
🔹दिल्ली ₹2,500 (10 ग्राम) | ₹25,000 (100 ग्राम) | ₹2,50,000 (एक किलो)
🔹मुंबई ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹कोलकाता ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹चेन्नई ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000
🔹पटना ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹लखनऊ ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹मेरठ ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹कानपुर ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹अयोध्या ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹गाजियाबाद ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹नोएडा ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹गुरुग्राम ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹चंडीगढ़ ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹जयपुर ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹लुधियाना ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹गुवाहाटी ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹इंदौर ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹अहमदाबाद ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹वडोदरा ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹सूरत ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹नागपुर ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹पुणे ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹नासिक ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹बेंगलुरु ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹भुवनेश्वर ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000
🔹केरल ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000
🔹रायपुर ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000
🔹हैदराबाद ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000
🔹कटक ₹2,550 | ₹25,500 | ₹2,55,000

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती है चांदी? (Silver Rate Today In India)

अगर चांदी के रिकॉर्ड हाई पर नजर डालें, तो इसका लाइफटाइम हाई ₹4,39,337 प्रति किलोग्राम रहा है। मौजूदा कीमत से तुलना करें तो अब चांदी करीब ₹2,09,686 तक सस्ती हो चुकी है। यानी निवेश के लिहाज से यह बड़ा करेक्शन माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव करीब ₹2,50,000 प्रति किलो के आसपास है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार सोमवार सुबह तक इसकी कीमत ₹2,27,813 प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिखी है और चांदी का भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में चांदी ₹2,37,000 प्रति किलो पर स्थिर रही थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कीमत में करीब ₹9,000 की बड़ी गिरावट आई थी। ग्लोबल मार्केट 'गुड फ्राइडे' के चलते बंद थे, इसलिए कोई नया संकेत नहीं मिला और कीमतें स्थिर रहीं।

वहीं वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी ₹14,301 टूटकर ₹2,29,200 प्रति किलो पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिखी और मई डिलीवरी वाली चांदी 6.45% गिरकर 71.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में चांदी और सोने की कीमतें केवल स्थानीय बाजार से तय नहीं होतीं, बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारकों का असर इन पर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, और स्थानीय मांग-आपूर्ति अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक संकट, युद्ध जैसी स्थितियां भी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ला सकती हैं। यही वजह है कि कभी अचानक तेजी आती है, तो कभी इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+