Silver Rate Today: चांदी ने बदला मूड! 2 जनवरी 2026 को सस्ती हुई या फिर चमक दिखा गई? क्या है सिल्वर रेट
Silver Rate Today 2 January 2026: साल 2026 की शुरुआत चांदी निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरी रही है। 2 जनवरी को जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने एक दिन में तेज उछाल दिखाया, वहीं साप्ताहिक आधार पर अब भी दबाव बना हुआ है। ग्लोबल संकेतों और घरेलू वायदा बाजार की चाल ने मिलकर चांदी के भाव को अस्थिर बनाए रखा है।
2 जनवरी को वैश्विक बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस 72.58 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इसमें एक दिन में करीब 2.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। हालांकि, बीते एक सप्ताह की बात करें तो चांदी अब भी करीब 8.35 फीसदी कमजोर बनी हुई है। यानी शॉर्ट टर्म में रिकवरी दिखी है, लेकिन ट्रेंड पूरी तरह मजबूत नहीं माना जा रहा।

घरेलू बाजार में क्या है सिल्वर रेट
भारत में MCX पर 999 शुद्धता वाली चांदी का फ्यूचर्स भाव 2,40,349 रुपये प्रति किलो रहा। यह अपने पिछले बंद भाव 2,35,873 रुपये के मुकाबले लगभग 1.9 फीसदी ज्यादा है। इसके बावजूद, चांदी अब भी 29 दिसंबर को बने रिकॉर्ड हाई 2,54,174 रुपये प्रति किलो से करीब 5.44 फीसदी नीचे कारोबार कर रही है।
Silver Rate In India 2026: 2 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में चांदी के दाम(₹ प्रति किलो)
🔹 दिल्ली: ₹2,37,900
🔹 मुंबई: ₹2,37,900
🔹 कोलकाता: ₹2,37,900
🔹 बेंगलुरु: ₹2,37,900
🔹 पुणे: ₹2,37,900
🔹 अहमदाबाद: ₹2,37,900
🔹 केरल: ₹2,37,900
🔹 चेन्नई: ₹2,55,900
🔹 हैदराबाद: ₹2,55,900
🔹 जयपुर: ₹2,37,900
(स्थानीय टैक्स और ज्वेलर मार्जिन के कारण कुछ शहरों में मामूली अंतर)
अचानक गिरावट की असली वजह
रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में चांदी ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी और 30 दिसंबर को 84 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद सिर्फ 48 घंटों में कीमतों में 15 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट आ गई। इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण CME Group द्वारा मार्जिन में की गई बढ़ोतरी रही।
26 दिसंबर 2025 को मार्च 2026 सिल्वर फ्यूचर्स का शुरुआती मार्जिन 22,000 डॉलर से बढ़ाकर 25,000 डॉलर किया गया। इसके बाद 30 दिसंबर को इसे और सख्त करते हुए 30 फीसदी बढ़ाकर 32,500 डॉलर प्रति कॉन्ट्रैक्ट कर दिया गया। मार्जिन बढ़ते ही कई निवेशकों की पोजीशन संभल नहीं पाई और न्यूयॉर्क ट्रेडिंग शुरू होते ही फोर्स्ड लिक्विडेशन देखने को मिला, जिससे चांदी में भारी बिकवाली हुई।












Click it and Unblock the Notifications