Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 2.9 लाख के पार , 2026 में रॉकेट बनी सिल्वर, अब क्या है ताजा भाव
Silver Rate Today 17 January 2026: साल 2026 में चांदी निवेशकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही है। सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 17 जनवरी 2026 की सुबह देश में चांदी का ताज़ा भाव 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। यानी दिल्ली समेत कई शहरों में चांदी अब सीधे 3 लाख के आंकड़े को चुनौती दे रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल साफ दिखी। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव गिरकर करीब 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले यह 93.57 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुकी थी। अमेरिकी प्रशासन द्वारा चांदी और अन्य जरूरी धातुओं पर आयात शुल्क लगाने से फिलहाल बचने के संकेत मिले, जिसके बाद कीमतों पर थोड़ी लगाम लगी।

Silver Price In India: देश के 25 बड़े शहरों में आज का सिल्वर रेट (17 जनवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹2,919 (10 ग्राम) | ₹29,190 (100 ग्राम) | ₹2,91,900 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 कोलकाता: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 चेन्नई: ₹3,059 | ₹30,590 | ₹3,05,900
🔹 पटना: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 लखनऊ: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 मेरठ: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 कानपुर: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 अयोध्या: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 गाजियाबाद: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 नोएडा: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 गुरुग्राम: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 जयपुर: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 अहमदाबाद: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 पुणे: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 लुधियाना: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 गुवाहाटी: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 इंदौर: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 सूरत: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 नागपुर: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 चंडीगढ़: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 नासिक: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 बेंगलुरु: ₹2,919 | ₹29,190 | ₹2,91,900
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,059 | ₹30,590 | ₹3,05,900
🔹 हैदराबाद: ₹3,059 | ₹30,590 | ₹3,05,900
🔹 चार दिन में 40 हजार की छलांग, फिर हल्की गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक हाल के दिनों में चांदी ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। लगातार चार कारोबारी सत्रों में चांदी करीब 40,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई थी और 2,81,890 रुपये प्रति किलो के स्तर को छू लिया था। इससे पहले 14 जनवरी को यही भाव 2,77,512 रुपये था।
हालांकि, अब इस रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव पांच सत्रों की रिकॉर्ड तेजी के बाद फिसलकर करीब 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। गुरुवार को चांदी ने वायदा बाजार में 2,92,960 रुपये प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर भी देखा था।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में हालात कुछ अलग रहे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी में चांदी छह दिन की लगातार तेजी के बाद 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। हालांकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक 17 जनवरी को इसमें करीब 3,000 रुपये की गिरावट आई और भाव 2,91,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिन मान्य रहेगा।
🔹 2026 में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ा
आंकड़े बताते हैं कि साल 2026 में अब तक चांदी करीब 22.4 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। सिर्फ छह कारोबारी सत्रों में इसमें करीब 20 प्रतिशत यानी लगभग 49,100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। आठ जनवरी को चांदी 2,43,500 रुपये प्रति किलो थी, जो कुछ ही दिनों में 2,90 हजार के पार पहुंच गई। मजबूत औद्योगिक मांग और निवेशकों की लगातार खरीदारी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।
🔹 देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई, साथ ही औद्योगिक उपयोग कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा अमेरिका के महंगाई आंकड़े, फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात भी सर्राफा बाजार की दिशा तय करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications