Silver Rate Today: चांदी ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, ₹3 लाख की ओर तेज रफ्तार, ताजा रेट जानकर रह जाएंगे हैरान
Silver Rate Today 15 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत होते ही चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। 15 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सिल्वर ₹2,91,406 प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले ही यह ₹2,87,990 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी एक झटके में ₹15,000 उछलकर ₹2,86,000 प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
पिछले सिर्फ चार दिनों में चांदी करीब 17.45 प्रतिशत यानी ₹42,500 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां इसका भाव ₹2,39,000 प्रति किलो था, वहीं 15 जनवरी 2026 तक यह करीब ₹47,000 यानी 20 प्रतिशत चढ़ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने इतिहास रच दिया है और कॉमेक्स पर इसका भाव पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया।

गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में चांदी आज ₹2,90,100 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह तक यह ₹2,77,512 प्रति किलो दर्ज की गई थी।
🟡 Silver Rate In India: 15 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का भाव
🔹 दिल्ली: ₹2,901 (10 ग्राम)| ₹29,010 (100 ग्राम)| ₹2,90,100 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 कोलकाता: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 चेन्नई: ₹3,071| ₹30,710| ₹3,07,100
🔹 पटना: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 लखनऊ: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 मेरठ: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 कानपुर: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 अयोध्या: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 गाजियाबाद: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 नोएडा: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 गुरुग्राम: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 चंडीगढ़: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 जयपुर: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 अहमदाबाद: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 पुणे: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 लुधियाना: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 गुवाहाटी: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 इंदौर: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 बैंगलोर: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,071| ₹30,710| ₹3,07,100
🔹 केरल: ₹3,071| ₹30,710| ₹3,07,100
🔹 रायपुर: ₹2,901| ₹29,010| ₹2,90,100
🔹 हैदराबाद: ₹3,071| ₹30,710| ₹3,07,100
🔹 कोच्चि: ₹3,071| ₹30,710| ₹3,07,100
🟡 ₹3 लाख पार करेगी या ₹2.5 लाख तक गिरेगी चांदी
एनालिस्ट्स का कहना है कि 2026 में चांदी करीब 22 प्रतिशत चढ़ चुकी है, इसलिए शॉर्ट टर्म में कुछ उतार-चढ़ाव या कंसोलिडेशन संभव है। हालांकि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कमजोर रहने से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है।
VT मार्केट के सीनियर एनालिस्ट जस्टिन खू के मुताबिक, अगर सोना ऊंचे स्तर पर बना रहता है, डॉलर कमजोर रहता है और वैश्विक जोखिम जारी रहते हैं, तो मीडियम टर्म में चांदी का ₹3 लाख प्रति किलो के ऊपर जाना पूरी तरह संभव है, हालांकि यह सफर आसान नहीं होगा।
🟡 भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, MCX और LBMA जैसी वैश्विक एक्सचेंजों की ट्रेडिंग और घरेलू मांग-आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। जैसे ही वैश्विक स्तर पर महंगाई, ब्याज दर या भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ते हैं, निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स की ओर भागते हैं, जिससे सोना और चांदी महंगी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications