Silver Rate Today: खरमास में भी चांदी ऑल टाइम हाई पर,₹2.70 लाख किलो पार, आपके शहर में कितना है सिल्वर रेट
Silver Rate Today 12 January 2026: खरमास के दौरान भी चांदी ने वो कर दिखाया है, जो आमतौर पर त्योहारों और शादी सीजन में देखने को मिलता है। 12 जनवरी 2026 को देशभर में चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई के बेहद करीब पहुंच गईं। जहां एक तरफ घरेलू बाजार में हल्की उठापटक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार में जबरदस्त तेजी ने निवेशकों को चौंका दिया।
दिल्ली में आज (12 जनवरी) चांदी ₹2,59,900 प्रति किलो पर खुली, जो कल के मुकाबले ₹100 सस्ती जरूर रही, लेकिन कुछ ही घंटों में इसमें जबरदस्त उछाल आ गया और गुडरिटर्न्स के मुताबिक भाव सीधे ₹2,70,000 प्रति किलो तक पहुंच गया।

सोमवार को MCX पर चांदी का मार्च वायदा करीब 4 प्रतिशत उछलकर ₹2,62,834 प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद ₹2,52,725 था। कारोबार के दौरान इसने ₹2,63,996 प्रति किलो का नया रिकॉर्ड हाई भी छू लिया। इससे पहले लगातार दो दिनों में चांदी ₹8,000 प्रति किलो सस्ती हुई थी, फिर एक ही दिन में ₹11,000 की छलांग लगाई और अब एक बार फिर इसने नई ऊंचाइयों को छू लिया है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी का रेट ₹2,42,808 प्रति किलो के करीब था, जिसके बाद इसमें तेज उछाल आया।
Silver Rate In India: 12 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के रेट
🔹 दिल्ली: ₹2,700 (10 ग्राम) | ₹27,000 (100 ग्राम) | ₹2,70,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 कोलकाता: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 चेन्नई: ₹2,870 | ₹28,700 | ₹2,87,000
🔹 पटना: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 लखनऊ: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 मेरठ: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 कानपुर: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 अयोध्या: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 गाजियाबाद: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 नोएडा: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 गुरुग्राम: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 चंडीगढ़: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 जयपुर: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 पुणे: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 लुधियाना: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 गुवाहाटी: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 इंदौर: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 नासिक: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 बैंगलोर: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,870 | ₹28,700 | ₹2,87,000
🔹 केरल: ₹2,870 | ₹28,700 | ₹2,87,000
🔹 रायपुर: ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000
🔹 हैदराबाद: ₹2,870 | ₹28,700 | ₹2,87,000
🟡 चांदी क्यों बना रही है नए रिकॉर्ड
चांदी की कीमतों में इस उछाल के पीछे कई ग्लोबल फैक्टर काम कर रहे हैं। ईरान में चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव निवेशकों को सेफ हेवन एसेट्स की ओर धकेल रहा है। Kedia Advisory के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, इस भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने सोने और चांदी दोनों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा दी है।
इसके अलावा अमेरिका में उम्मीद से कमजोर जॉब ग्रोथ के आंकड़ों ने यह धारणा मजबूत की है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। कमजोर डॉलर ने भी कीमती धातुओं की चमक और बढ़ा दी है।
🟡 भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी होती हैं। लंदन और न्यूयॉर्क जैसे ग्लोबल एक्सचेंज पर डॉलर में तय होने वाला भाव, रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और ट्रांसपोर्ट लागत मिलकर देश में अंतिम रेट तय करते हैं। इसके अलावा स्थानीय मांग, ज्वैलर्स का प्रीमियम और स्टॉक की उपलब्धता भी शहरों के बीच दामों में फर्क पैदा करती है।












Click it and Unblock the Notifications