Silver Price Today Chennai: आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई चांदी! आज सिल्वर रेट में हुआ कितना बदलाव?

Silver Price in Chennai: चेन्नई के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें कुछ दिनों से इतिहास रच रही है। जहां चांदी की चमक सोने से भी तेज होती नजर आ रही है। 10 फरवरी 2026 को चेन्नई में चांदी की कीमत ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम के स्तर को छू चुकी है।

दिलचस्प बात ये है कि 9 फरवरी को भी चांदी की कीमतें 3 लाख ही थी। पिछले कुछ हफ्तों में वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता और औद्योगिक मांग में जबरदस्त इजाफे के कारण चांदी की कीमतों में यह अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही थी। लेकिन आज, 10 फरवरी को चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। चांदी का दाम ना घटा है और ना ही इसमें बढ़त दर्ज की गई है।

Silver Price Today Chennai

चेन्नई, जो दक्षिण भारत में चांदी के व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है, वहां शादियों और मांगलिक कार्यों के लिए चांदी के बर्तनों और आभूषणों की भारी मांग रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के क्षेत्र में चांदी के बढ़ते उपयोग ने इसकी सप्लाई और डिमांड के गणित को बदल दिया है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें आसमान छू रही हैं।

चेन्नई में आज के ताजा रेट्स (चांदी)

बाजार में आज चांदी के भाव कुछ इस प्रकार दर्ज किए गए हैं:

वजन आज की कीमत (चेन्नई) कल का भाव बदलाव
1
1 ग्राम चांदी ₹300 ₹300 0
2
10 ग्राम चांदी ₹3,000 ₹3,000 0
3
100 ग्राम चांदी ₹30,000 ₹30,000 0
4
1 किलोग्राम चांदी ₹3,00,000 ₹3,00,000 0

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today Chennai: चेन्नई में सोने का धमाका, खरीदारों के उड़े होश! चेक करें लेटेस्ट गोल्ड रेट

बीते 10 दिनों में कैसा रहा चांदी का भाव?

चेन्नई के सराफा बाजार में पिछले दस दिनों के दौरान चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी दाम तेजी से ऊपर गए तो कभी गिरावट ने खरीदारों को राहत दी। 10 फरवरी 2026 को 10 ग्राम चांदी का भाव 3,000 रुपये, 100 ग्राम का 30,000 रुपये और 1 किलो का रेट 3,00,000 रुपये दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले 9 फरवरी को भी यही कीमत रही, लेकिन उससे पहले 8 फरवरी को रेट घटकर 10 ग्राम के लिए 2,850 रुपये पर आ गया था। 7 फरवरी को इसी स्तर से 1 किलो के भाव में करीब 5,000 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी।

6 फरवरी को बाजार में गिरावट आई और 1 किलो चांदी का दाम 2,80,000 रुपये तक फिसल गया। वहीं 5 फरवरी को फिर से उछाल आया और कीमत 3,00,000 रुपये पर पहुंच गई।

अगर महीने की शुरुआत पर नजर डालें तो 1 और 4 फरवरी को 1 किलो चांदी 3,20,000 रुपये के स्तर पर थी, जो इस अवधि के सबसे ऊंचे दाम रहे। इसके बाद बाजार में कई बार तेजी और नरमी का दौर चलता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+