Silver Price Today: चांदी ने मचाया तहलका! एक झटके में 12000 उछाल, जनवरी में 81 हजार महंगी, अब 4 लाख का अलर्ट!

Silver Price Today 24 January 2026 : नए साल की शुरुआत के साथ ही चांदी निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका रही है। 24 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 1 किलो चांदी के भाव में करीब 11,994 रुपये की उछाल आई और यह बढ़कर 3,11,705 रुपये पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को चांदी 2,99,711 रुपये प्रति किलो पर थी।

साल 2026 के महज 23 दिनों में ही सोना और चांदी मिलकर करीब 81,285 रुपये महंगे हो चुके हैं। चांदी की इस रफ्तार ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,35,701 रुपये प्रति किलो था, जो अब रिकॉर्ड जोन में पहुंच चुका है।

Silver Price Today 24 January 2026

MCX और दिल्ली बाजार में रिकॉर्ड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। चांदी का फ्यूचर प्राइस 12,638 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत उछलकर 3,39,927 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को यह 3,35,521 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड बना चुकी थी।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में 9,500 रुपये की तेजी आई और भाव 3,29,500 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले दिल्ली में चांदी 3,34,300 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बना चुकी है।

Silver Price in India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (रेट 24 जनवरी 2026)

🔹 दिल्ली: ₹3,401 (10 ग्राम)| ₹34,010 (100 ग्राम)| ₹3,40,100 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 कोलकाता: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 चेन्नई: ₹3,451 | ₹34,510 | ₹3,45,100
🔹 पटना: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 लखनऊ: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 मेरठ: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 कानपुर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 नोएडा: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 गाजियाबाद: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 चंडीगढ़: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 गुरुग्राम: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 जयपुर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 अहमदाबाद: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 पुणे: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 लुधियाना: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 इंदौर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 सूरत: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 नागपुर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 बैंगलोर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 वडोदरा: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
🔹 केरल: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
🔹 हैदराबाद: ₹3,601 | ₹36,010 | ₹3,60,100
🔹 रायपुर: ₹3,401 | ₹34,010 | ₹3,40,100

चांदी क्यों हो रही है महंगी? (Why silver price hike)

ग्लोबल मार्केट में भी चांदी की चमक बरकरार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आज चांदी का रेट 3,40,100 रुपये प्रति किलो रहा। IBJA के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी 3,17,705 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई और चूंकि शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट मान्य रहेगा।

क्या 4 लाख तक जाएगी चांदी? (Silver Rate Hit 4 Lakh)

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक 2026 में चांदी 3.20 लाख रुपये प्रति किलो तक रह सकती है। सैमको सिक्योरिटीज का मानना है कि कीमतें 3.94 लाख तक भी जा सकती हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट नीलेश सुराना के अनुसार ग्रीन एनर्जी और EV सेक्टर की मांग चांदी को 4 लाख के करीब ले जा सकती है। वहीं रॉबर्ट कियोसाकी ने तो 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस का चौंकाने वाला अनुमान दिया है।

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, घरेलू मांग, ज्वैलरी और इंडस्ट्रियल यूज पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX और IBJA के भाव भी देशभर में कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+