Silver Price Crash: चांदी क्या करके मानेगा, ₹44,000 सस्ती, लेकिन फिर भी 1kg सिल्वर 4.10 लाख के पर
Silver Price Crash 30 January 2026: चांदी की कीमतों ने इस हफ्ते निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब चांदी में तेज करेक्शन देखने को मिला है। 30 जनवरी को बाजार खुलते ही चांदी एक झटके में 24 हजार रुपये तक टूट गई। हालांकि इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद चांदी के दाम अभी भी ऐतिहासिक स्तर के आसपास बने हुए हैं।
बीते सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी, लेकिन आज यह करीब 6 प्रतिशत फिसलकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो तक आ गई। यानी रिकॉर्ड स्तर से चांदी अब करीब 44 हजार रुपये या लगभग 10 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। यह गिरावट उस वक्त आई है जब पिछले कुछ दिनों में चांदी ने बेहद तेज रफ्तार से चढ़ाई की थी।

Silver Price In India: 30 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव
🔹 दिल्ली: ₹3,950 (10 ग्राम)| ₹39,500 (100 ग्राम)| ₹3,95,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 कोलकाता: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 चेन्नई: ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000
🔹 पटना: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 लखनऊ: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 मेरठ: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 कानपुर: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 अयोध्या: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 नोएडा: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 चंडीगढ़: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 जयपुर: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 पुणे: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 लुधियाना: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 इंदौर: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 सूरत: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 नागपुर: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 नासिक: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,950 | ₹39,500 | ₹3,95,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000
🔹 हैदराबाद: ₹4,150 | ₹41,500 | ₹4,15,000
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या है चांदी के भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही रही। अमेरिकी स्पॉट सिल्वर जहां पहले 120 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी, वहीं बाद में इसमें 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और भाव 106.8 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गए। घरेलू बाजार में भी इस उतार-चढ़ाव का असर साफ दिखा।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार शाम तक चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 4,09,800 रुपये प्रति किलो के नए शिखर को छू चुका था। गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ आठ कारोबारी दिनों में चांदी 3 लाख रुपये से सीधे 4 लाख रुपये के पार चली गई थी। 21 जनवरी को चांदी 3,18,492 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और पांच सत्रों में ही इसमें करीब 29 प्रतिशत की तेजी आई।
फिर इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? (why Silver Crashes)
विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेज रैली के बाद मुनाफावसूली तय मानी जा रही थी। वैश्विक बुलियन बाजारों में अचानक आई कमजोरी, अत्यधिक तेजी के बाद निवेशकों का मुनाफा काटना और सुरक्षित निवेश की धारणा में ठहराव, ये सभी कारण आज की गिरावट के पीछे माने जा रहे हैं।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, औद्योगिक मांग और घरेलू खरीदारी पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत और ज्वैलर्स का मार्जिन भी शहरों के हिसाब से दामों में अंतर पैदा करता है।












Click it and Unblock the Notifications