देश के सबसे बड़े दानवीर आर त्यागराजन, घर-गाड़ी छोड़ सबकुछ किया दान

आपने कई बड़े दानवीरों का नाम सुना होगा। किसी ने 100 करोड़ तो किसी ने 500 करोड़ रुपए दान दे दिए होंगे। लेकिन श्रीराम ग्रुप के फाउंडर आर त्यागराजन ने अपने नाम के अर्थ को चरितार्थ करते हुए लगभग सबकुछ दान कर दिया

आर त्यागराजन ने अपने जीवन की लगभग पूरी कमाई को ही दान कर दिया है। जितनी राशि त्यागराजन ने दान की है शायद आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार त्यागराजन ने अपने घर और गाड़ी को छोड़कर सबकुछ त्याग दिया। उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने कर्मचारियों में दान कर दी है।

R Thyagrajan

बिजनेस की दुनिया में अजीज प्रेमजी को उनके खुले दिल से दान करने के लिए याद किया जाता है। लेकिन आर त्यागराजन को भी शायद सबसे बड़े दानी के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

आर त्यागराजन ने तकरीबन 5 हजार डॉलर की राशि को दान में दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार 86 वर्षीय त्यागराजन ने 750 मिलियन डॉलर यानि तकरीबन 6200 करोड़ रुपए दान में दिए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।

श्रीराम ग्रुप की बात करें तो इसमे 1 लाख 8 हजार लोग काम करते हैं। यह ग्रुप ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाहनों पर लोन देने का काम करती है। बीमा से लेकर स्टॉक ब्रोकिंग के क्षेत्र में ग्रुप ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है। इस कंपनी के शेयरों में इस साल 35 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

एक इंटरव्यू में त्यागराजन ने कहा कि मैं अब कंपनी में सलाहकार की भूमिका में हूं। इस इंडस्ट्री ने यह साबित कर दिया है कि बिना क्रेडिट हिस्ट्री और रेगुलर आय वालों को भी लोन दिया जा सकता है और यह उतना जोखिम भरा नहीं है।

त्यागराजन ने श्रीराम ग्रुप की स्थापना 1974 में की थी। उनका मानना है कि गरीबों को लोन देना समाजवाद है। मैं चाहता हूं कि जो लोग समस्याओं में उलझे हैं उन्हें उससे बाहर निकाला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+