रूस-यूक्रेन संकट के बीच बाजार में भारी गिरावट बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी तकरीबन 2% टूटा

मुंबई, 04 मार्च। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का भारत के शेयर बाजार पर सीधा असर होता दिखाई दे रहा है। आज बाजार का हफ्ते का आखिरी दिन है और आज भी बाजार पर बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में तकरीबन 1.83 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 10.43 मिनट पर सेंसेक्स 1010 अंक नीचे गिरकर 54085 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी की बात करें तो में भी 1.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 16186 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी का दौर लगातार देखने को मिल रहा है। निवेशकों में डर के चलते बाजार पर बिकवाली का दबाव है, यही वजह है कि बाजार को पिछले कई दिनों से संभलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

market

बाजार में बिकवाली का असर आयशर मोटर, हिंदुस्तान लीवर, टाइटन, एक्सिस बैंक, मरूती, एशियन पेंट पर भी देखने को मिला है। इनके शेयर में 3-5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। इस समय तकरीबन सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो स्केटर में तकरीबन तीन फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.5 से 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए एलआईसी के आईपीओ को भी टाला जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे अब अगले वित्त वर्ष में लाया जाएगा। बाजार में अस्थिरता के माहौल के बीच सरकार एलआईसी के आईपीओ को लाने से बच रही है। रिपोर्ट के अनुसार बैंकर्स इस वित्त वर्ष में एलआईसी की लिस्टिंग को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसको लेकर आधिकारिक बयान अगले हफ्ते किया जा सकता है। अगर बाजार स्थिर होता है तो इसे अप्रैल माह में लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+