Shark Tank India Season 3: जल्द आ रहा है शार्क टैंक सीजन 3, प्रोमो जारी, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Shark Tank India Season 3: लोकप्रिय टीवी शो शॉर्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। इसके प्रोमो को जारी कर दिया गया है। इसमे आप भी हिस्सा ले सकते हैं, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया।

shark tank india

Shark Tank India Season 3: लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। तीसरे सीजन की शो के मेकर्स की ओर से ऐलान कर दिया गया है। यह शो नया बिजनेस खड़ा करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो पर नए बिजनेसमैन अपे आइडिया को पिच करते हैं और अगर शो के जजों को यह पसंद आता है तो वह कंपनी में निवेश करते हैं।

शो के निर्माताओं ने शार्क टैंक के तीसरे सीजन का प्रोमा रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि खैसे उद्योगपतियों को उनके परिवार के लोग और रिश्तेदार मोटी रकम देते हैं और वह इसे अपना संघर्ष बताते हैं। प्रोमो में व्यक्ति कहता है कि अब आपके चाचा-फूफा फंडिंग दें या ना दें शार्क टैंक पर आपको फंडिंग जरूर मिल सकती है।

सोनी लिव ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सोनी लिव की ओर से कहा गया है कि अगर आपके पास जबरदस्त बिजनेस आइडिया है और निवेशकों की तलाश कर रहे हैं तो शार्क टैंक इंडिया आपका नया ठिकाना है।

अगर आप शार्क टैंक इंडिया में खुद को रजिस्टर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा या फिर Sonyliv.com पर लॉगिन करना होगा और यहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा।

फॉर्म को भरने के बाद आपको 3 मिनट का एक वीडियो अपनी पिच का अपलोड करना होगा और शार्क टैंक इंडिया को यह बताना होगा कि क्यों आपको यह मौका दिया जाए। जो लोग शुरुआती टेस्ट पास कर लेंगे उनका ऑडिशन होगा। अगर आपका काम मेकर्स को पसंद आता है तो आपको शो पर पिच करने के लिए बुलाया जाएगा ताकि आप शार्क के सामने अपना आइडिया पिच कर सकें।

शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के जजों के नाम का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सीजन 2 की बात करें तो इसमे सुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह, एमक्योर फार्मा की फाउंडर विनीता सिंह, शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल, बोट के को फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के को फाउंडर पीयूष गुप्ता और कार देखो के सीईओ अमित शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+