Share Market Update: 650 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11000 से नीचे, डूबे निवेशकों को 2.80 लाख करोड़

Share Market: 650 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 11000 ने नीचे, डूबे निवेशकों को 2.80 लाख करोड़

नई दिल्ली। Share Market Update, गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। बाजार लाल निशान के साथ खुलते ही नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स में 650 अंकों की बड़ी गिरावट आई तो वहीं निफ्टी 200 अंक नीचे लुढ़कर 11000 से नीचे गिर गई। वैश्विक बाजारों में बारी बिकवाली के चलते शेयर बाजार में गिरावट आई।

Recommended Video

      Share Market में भारी गिरावट, 1,114 अंक लुढ़का Sensex, Nifty 11000 के नीचे | वनइंडिया हिंदी
      Share Market Update: Sensex tanks 650 points, Nifty slips below 11000

      बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक नीचे आ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस,मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गजों के शेयर में गिरावट आई। ICICI बैंक के शेयर 3 फीसदी तक नीचे गिर गए। और आईसीआईसीआई बैंक में करीब तीन फीसद की गिरावट आई। घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बजाज फाइनेंस के शेयर 2.92% गिरकर 3148 रुपए पर पहुंच गए तो वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.80 फीसदी कमजोर हुए। इंडसइंड बैंक, और टीसीएस के शेयर में 2.5 फीसदी की गिरावट आई।

      अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में हुई बिकवाली में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। 10 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स में 650 अंकों तक की गिरावट आ गई थी। सेंसेक्स 37000 से नीचे लुढ़क गया। वहीं निफ्टी 200 अंक नीचे गिरकर 11000 से नीचे गिर गया। सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों के 2.80 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की । वहीं ग्लोबल मार्केट FinCEN खुलासे के बाद निवेशकों की चिताएं बढ़ गई है, जिसका असर बाजार पर दिखा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+