Paytm ने बिगाड़ा बाजार का मूड, हफ्ते के पहले दिन ही सेंसेक्स 1170 अंक लुढ़का, निफ्टी 17400 के नीचे
Paytm ने शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी 17400 के नीचे
नई दिल्ली, 22 नवंबर। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स में 1200 अंकों की भारी गिरावट हुई तो वहीं निफ्टी 17400 अंकों पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह ही बादार पर बिकवाली हावी हो गया। दोपहर 3 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( Nifty) में 391.85 अंकों की गिरावट आई और ये लुढ़कर 17372.95 अंकों पर पहुंच गया है। वहीं सेंसेक्स में 1284.93 अंकों की भारी गिरावट आई और ये 58351 पर पहुंच गया।

Recommended Video
वहीं बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1170 अंक गिरकर 58465 पर बंद हुआ तो निफ्टी गिरकर 17416 पर बंद हुआ है। आज सबसे बड़ी गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयरों में देखने को मिली है। इसके शेयर 5.49 फीसदी गिर गए तो वहीं रिलायंस के शेयर 4.17 फीसदी तक लुढ़क गए। वहीं बाजार में पेटीएम के शेयरों की खराब लिस्टिंग के कारँ निवेशक सतर्क हो गए हैं।
पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग के दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। पेटीएम के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। पेटीएम के शेयर दोपहर 12.30 बजे करीब 18 फीसदी टूटकर 1271.25 रुपए पर पहुंच गा था, बाजार बंद होने पर पेटीएम के शेयरों की कीमत 13.03 फीसदी की गिरावट के साथ 1360.30 रुपए पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में मिले कमजोर संकेतों, विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट के साथ देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस-पेटीएम के शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण बाजार पर बिकवाली हावी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications