Share Market: सेंसेक्स 1500 अंक गिर कर बंद, निफ्टी भी 2.9 फीसदी गिरा

Share Market: सेंसेक्स में गिरावट, 820 अंक से अधिक टूटा, 57,973 पर कर रहा है कोरोबार

मुंबई, 26 नवंबर: प्रमुख एशियाई बाजारों और घरेलू शेयर बाजार के लिए आज शुक्रवार (26 नवंबर) का दिन अच्छा नहीं रहा। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद वैश्विक स्तर पर बाजारों में सुस्ती देखी गई है। कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए शुक्रवार (26 नवंबर) को दिन के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 4.48 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। निफ्टी 2.9 फीसदी यानी गिर कर 17026 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1678 अंक यानी 2.87 फीसदी गिर कर 57,107 पर बंद हुआ।

Share Market

एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शयरों में सबसे अधिक गिरावट हुई है। इन तीनों बैंक में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मारुति सुजुकी इंडिया 2.3 फीसदी नीचे हैं। सिर्फ डॉ रेड्डीज के शेयरों में बढ़त देखी गई है। जबकि बाकी 29 स्टॉक रेड निशान के नीचे हैं।

शुक्रवार को घरेलू बाजार में आज भारती एयरटेल, आईटीसी, बीपीसीएल ,टीसीएस और टारसन प्रोडक्ट्स के शयरों पर सबकी नजरें थीं। सेंसेक्स 58000 अंक देने के लिए शुरुआती घंटी पर लगभग 800 अंक नीचे गिर गया था। जबकि निफ्टी में 50 अंकों की गिरावट हुई और वह 17300 के जोन पर था।

बैंक निफ्टी 1.7% नीचे था जबकि व्यापक बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत वीआईएक्स 8 प्रतिशत ऊपर है। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी की वजह गुरुवार को अमेरिकी बाजार का बंद होना भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+